Last Updated:
cristiano Ronaldo bismillah video: क्रिस्टियानो रोनाल्डो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो क्रोएशिया के खिलाफ उनके पेनल्टी शॉट से ठीक पहले का है. वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है. बहुत से मुस्लिम और अरब फैंस का कहना है कि रोनाल्डो शॉट लेने से पहले मुस्लिम शब्द ‘बिस्मिल्लाह’ दोहरा रहे थे. वहीं, पुर्तगाल के फैंस का कहना है कि वह ऐसा कुछ नहीं कह रहे थे, बल्कि पुर्तगाली भाषा में खुद का हौसला बढ़ाते हुए कह रहे थे ‘vais marcar’ जिसका मतलब होता है ‘तुम गोल करोगे’.
रोनाल्डो के वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस.
नई दिल्ली. पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो मैदान पर अपने खेल को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं. उन्होंने एक से एक गोल करने दुनिया को चौंकाया हुआ है. फीफा वर्ल्ड कप 2026 में भी रोनाल्डो अपने दमदार खेल से छाए हुए हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर एक नई बहस छिड़ चुकी है. दरअसल, यह बहस एक शब्द को लेकर हो रही है, जिससे जुड़े कई दावे किए जा रहे हैं. यह सब क्रोएशिया के खिलाफ पुर्तगाल की राउंड ऑफ 32 मैच में 2-1 से रोमांचक जीत के दौरान हुआ. मैच में निर्णायक पेनल्टी शॉट लेने से ठीक पहले रोनाल्डो को कैमरे में कुछ कहते देखा गया. बस इसी ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस को जन्म दे दिया है. कैमरे के क्लोज-अप में कैद हुआ यह पल अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस उलझन में हैं कि रोनाल्डो ने आखिर क्या कहा- एक अरबी दुआ या खुद को प्रेरित करने के लिए पुर्तगाली शब्द?
‘बिस्मिल्लाह’ या पुर्तगाली मंत्र? छिड़ी है जंग
अरब और मुस्लिम बहुल देशों के सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि रोनाल्डो ने शॉट लेने से ठीक पहले दो बार ‘बिस्मिल्लाह’ कहा. सऊदी अरब के क्लब अल नास्र (Al Nassr) के लिए खेलने के बाद से रोनाल्डो वहां की संस्कृति से काफी प्रभावित दिखते हैं. पाकिस्तान के एक यूजर ने तो यहां तक दावा किया कि रोनाल्डो ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब भी वह ‘बिस्मिल्लाह’ बोलते हैं, गोल हो जाता है.












