Last Updated:
आमिर खान 5 जुलाई को अपने घर पर एक निजी समारोह में गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी करने जा रहे हैं. इस पर पूर्व अभिनेत्री सोमी अली ने सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए आलोचकों को करारा जवाब दिया. उन्होंने कपल को ट्रोल करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती है. सोमी ने लिखा कि खुशी चुनने और प्यार की कोई समय-सीमा नहीं होती और उम्र बढ़ने के साथ सच्चा हमसफर मिलना एक खूबसूरत तोहफा है.
आमिर खान की शादी पर सोमी अली ने किया रिएक्ट.
नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपनी जिंदगी के एक नए और बेहद खूबसूरत सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं. वह 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस बड़ी खबर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस और सेलिब्रिटीज की ओर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है. इसी बीच, पूर्व एक्ट्रेस सोमी अली की एक बेहद खास और दिल छू लेने वाला रिएक्शन सामने आया है.
सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने इस कपल का खुलकर समर्थन किया है और उम्र को लेकर सवाल उठाने वालों को आईना दिखाया है. सोमी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर आमिर खान और गौरी स्प्रैट की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की. इस फोटो के साथ उन्होंने एक लंबा और प्रेरणादायक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने समाज की दकियानूसी सोच पर चोट की है.
आमिर खान की शादी पर सोमी अली ने किया रिएक्ट
अपने पोस्ट में सोमी ने लिखा, ‘गौरी और आमिर के लिए, प्यार किसी कैलेंडर को देखकर नहीं होता. किसी भी उम्र में अपनी जिंदगी साझा करने के लिए एक सच्चा हमसफर मिलना उतना ही खूबसूरत एहसास है, जितना कि 20 साल की उम्र में मिलना. खुशी का चुनाव करने के लिए जिंदगी में कभी भी देर नहीं होती है. प्यार के लिए खुले दिल का स्वागत किया जाना चाहिए और इसका जश्न मनाना चाहिए, न कि इसकी आलोचना की जानी चाहिए. उम्र को सालों में मापा जा सकता है, लेकिन प्यार को केवल खूबसूरत पलों में जिया जाता है.’
शेयर किया इमोशनल पोस्ट
View this post on Instagram












