—Advertisement—

एक्शन-कॉमेडी-सस्पेंस से भरपूर 6 नई फिल्में, जिनकी धमक से थिएटर्स हुए गुलजार, करीबियों के साथ वीकेंड बनाए खास

Author Picture
Published On: July 2, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

वीकेंड को करीबियों के साथ खास बनाना चाहते हैं, तो आप सिनेमाघर का रुख कर सकते हैं, जहां 6 अलग-अलग जॉनर की फिल्में दिखाई जा रही हैं. एक्शन पसंद है, तो आपको आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई थ्रिलर ‘अल्फा’ देखनी चाहिए. सस्पेंस के साथ कॉमेडी का मजा लेना चाहते हैं, तो ‘बेबी डू डाई डू’ देख सकते हैं. पॉपुलर कॉमेडी का रुख करना चाहते हैं, तो आपकी वॉच लिस्ट में ‘वेलकम टू द जंगल’ जरूरी होनी चाहिए. दर्शकों के लिए और भी कुछ खास है.

नई दिल्ली: अगर आप वीकेंड में बोरियत से बचना चाहते हैं, तो करीबियों-दोस्तों के साथ थिएटर जाना एक बेहतरीन विकल्प है. अच्छी खबर यह है कि इस हफ्ते सिनेमाघरों में एक्शन, कॉमेडी, हॉरर और एनिमेशन का जबरदस्त तड़का लगने वाला है. चलिए जानते हैं कि इस बार आपके पास बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए कौन-कौन से बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं.

अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ भी थिएटर्स में छाई हुई है. ‘वेलकम’ फ्रैंचाइजी की नई फिल्म में बड़े-बड़े कलाकारों की टीम है. फिल्म में वही पुराना पागलपन, कन्फ्यूजन और ढेर सारी कॉमेडी है, जो पूरे परिवार को एक-साथ बैठकर जश्न मनाने का मौका देती है.

अगर कुछ अलग हटकर देखना चाहते हैं, तो ‘बेबी डू डाई डू’ आपकी वॉचलिस्ट में होना चाहिए. फिल्म में क्राइम और सस्पेंस के साथ-साथ गजब का कॉमेडी ड्रामा देखने को मिलेगा. इसके अजीबोगरीब किरदार और कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स आपको हंसने और सोचने पर मजबूर कर देंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बॉलीवुड की धमाकेदार फिल्म ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट और शरवरी एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं. अगर आपको जासूसी वाली फिल्में, खतरनाक स्टंट्स और सस्पेंस पसंद है, तो आपको इसे बिल्कुल मिस नहीं करनी चाहिए. फिल्म के भारी-भरकम विजुअल्स भी आपको पसंद आएंगे.

अगर आपको डरावनी फिल्में पसंद है, तो ‘बैकरूम्स’ एक परफेक्ट चॉइस है. फिल्म इंटरनेट पर वायरल हुए डरावने पीले गलियारों के मशहूर कॉन्सेप्ट पर बनी है. यह एक ऐसी साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है, जो अपने सस्पेंस और भूतिया माहौल से आपको थिएटर की सीट पर डरा कर रखेगी.

वीकेंड पर पार्टनर के साथ कुछ रोमांटिक देखना चाहते हैं, तो ‘कॉकटेल 2’ देखी जा सकती है. साल 2012 की सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ की इस अगली कड़ी में दोस्ती, प्यार और उलझे रिश्तों को नए जमाने के हिसाब से दिखाया गया है. इसका म्यूजिक और इमोशनल ड्रामा युवाओं को काफी पसंद आएगा.

बच्चों और बड़ों दोनों की पसंदीदा ‘टॉय स्टोरी 5’ भी बड़े पर्दे पर लौट आई है. वुडी और बज लाइटईयर अपने खिलौनों की टोली के साथ एक नए और इमोशनल सफर पर निकल पड़े हैं. अगर पुरानी यादें ताजा करना चाहते हैं, तो इसे परिवार के साथ देखना बढ़िया रहेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X