Last Updated:
रणबीर कपूर की रामायण का एक वीडियो लीक हो गया है. सोशल मीडिया पर इस क्लिप को लेकर बहस छिड़ गई है. लोगों ने तो ये तक कह दिया है कि जिसने भी ये काम किया है, उसके खिलाफ एक्शन लिया जाए. तो कुछ इसे ट्रेलर का पार्ट बता रहा है.
रामायण के सीन लीक होने पर छिड़ी बहस
नई दिल्ली. बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सु्र्खियों में हैं. हाल ही में फिल्म से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक राक्षस का वध करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि ये फिल्म के ट्रेलर का हिस्सा है.
नितेश तिवारी की रामायण का एक वीडियो लीक हो गया है. रणबीर कपूर की की फिल्म का ये वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. वीडियो को लेकर यूजर्स कह रहे हैं कि जरूर ये ट्रेलर का हिस्सा है, जिसे हाल ही में CinemaCon इवेंट में दिखाया गया था.
‘रामायण’ से लीक हुआ वीडियो
‘रामयाण’ का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. आए दिन फिल्म से जुड़े कई वीडियो भी सामने आते जा रहे हैं. लेकिन अब एक और वीडियो फिल्म से लीक हो गया है. वायरल हो रहे इस क्लिप में रणबीर कपूर भगवान राम के अवतार में किसी राक्षस से युद्ध करते नजर आ रहे हैं. लेकिन अब तक ये सामने नहीं आया है कि ये वीडियो फिल्म का ही है, या नकली है.
WTF 🤯🤯🤯
— Mabbi_Gaadi_ Ruleee❤️🔥❤️🔥 (@ShruthiNai30968) July 1, 2026












