Last Updated:
‘हेरा फेरी 3’को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही है. लेकिन अब इस फिल्म को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है. जाने माने निर्देशक प्रियदर्शन ने खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया है, यानी उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी है. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि कानूनी विवादों और आपसी मतभेदों की वजह से ‘हेरा फेरी 3’ अब शायद कभी नहीं बन पाएगी.
प्रियदर्शन के बयान से फैंस को लगा झटका
नई दिल्ली. ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर निर्देशक प्रियदर्शन ने चौंकाने वाला बयान दिया है. लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस को ये खबर पढ़कर धक्का लग सकता है. फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन ने ये क्लीयर कर दिया है कि अब ये फिल्म नहीं बन पाएगी.उन्होंने कहा कि वह अब इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं.
बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हेरा फेरी’ की रिलीज डेट पर फैंस नजरें टिकाए बैठे हैं कि वह इस फिल्म के बनते ही उसकी रिलीज डेट पर जश्न मनाएंगे. लेकिन इससे पहले ही दिग्गज फिल्म मेकर प्रियदर्शन ने साफ कर दिया है कि उन्होंने ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ दी है. शायद ये फिल्म कभी बनेगी ही नहीं, इस बात की ओर भी ईशारा किया है.
नहीं बन रही ‘हेरा फेरी 3’
जाने माने निर्देशक प्रियदर्शन ने ये साफ कर दिया है कि वह ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा नहीं रह हैं. इतना ही नहीं, उनका मानना है कि कानूनी विवादों और आपसी मतभेदों की वजह से लगता भी नहीं कि शायद भविष्य में कभी ये फिल्म दोबारा बन पाएगी. हालाकि फैंस के लिए ये बहुत निराश करने वाली खबर है.क्योंकि खुद प्रियदर्शन ने उम्मीद जताई थी कि ‘हेरा फेरी 3’ इस साल की शुरुआत में आ सकती है. लेकिन अब उन्होंने ये खुलासा कर सभी को चौंका दिया है.
प्रियदर्शन ने कर दिया बड़ा खुलासा
प्रियदर्शन ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि फिरोज ए. नाडियाडवाला ने जो भी कहा वो पूरी तरह सच है. अब हेरा फेरी 3′ से मेरा कोई मतलब नहीं है. अब तक जो जानकारी मुझे मिली है, उसके आधार पर कानूनी मामलों और निजी विवादों की वजह से यह फिल्म शायद कभी रिलीज हो ही नहीं पाएगी. फिर क्या फर्क पड़ता है कि मैं फिल्म में रहूं या न रहूं. वहीं प्रोड्यूसर फिरोज ए. नाडियाडवाला ने दावा करते हुए वैरायटी इंडिया से बातचीत में कहा कि फिल्म पर काम चल रहा है, वहीं उन्होंने ये भी खुलासा किया कि प्रियदर्शन अब इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं.
बता दें कि इस तरह के दो अलग-अलग बयानों के देखकर ये तो साफ हो गया कि ‘हेरा फेरी 3’ का भविष्य खतरे में पड़ता नजर आ रहा है. ‘हेरा फेरी 3’ काफी समय से मुश्किलों का सामना कर रही है.पहले परेश रावल ने ये फिल्म छोड़ दी थी. फिर उन पर मुकदमा भी हुआ. लेकिन बाद में परेश रावल ने बताया कि मेकर्स के साथ उनकी बात हो गई है आपसी सहमति से बात खत्म हो चुकी है. फिलहाल, ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर कुछ भी क्लीयर नहीं. क्या होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
About the Author
.jpeg)
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें












