—Advertisement—

FIFA World Cup: नॉक आउट में बड़ा बवाल, अर्जेंटीना के खिलाफ मैच से पहले केप वर्डे के कप्तान पर यौन शोषण के आरोप

Author Picture
Published On: June 29, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शानदार खेल दिखाकर केप वर्डे ने इतिहास रचा. टीम पहली बार टूर्नामेंट के नॉक आउट में पहुंची और अब उसका सामना मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना के साथ होना है. इस मैच से पहले टीम के कप्तान रयान मेंडेस पर यौण शोषण का आरोप लगा है.

Zoom

केप वर्डे के कप्तान रयान मेंडेस पर यौण शोषण का आरोप

नई दिल्ली. केप वर्डे की ऐतिहासिक फीफा वर्ल्ड कप यात्रा पर उसके कप्तान रयान मेंडेस के खिलाफ लगे गंभीर आरोपों की छाया पड़ गई है. ब्राजील से आई रिपोर्टों के मुताबिक टीम का अर्जेंटीना के खिलाफ राउंड ऑफ 32 मुकाबले से कुछ दिन पहले ही न्यूज़ीलैंड में मेंडेस पर रेप के मामले में जांच चल रही है. ब्राजीलियन पब्लिकेशन ‘ग्लोबो’ के अनुसार मेंडेस पर यौण शोषण का आरोप है. उन्होंने मार्च 2026 में न्यूजीलैंड में खेले गए फीफा सीरीज के दौरान एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया.

रिपोर्ट में कहा गया है कि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा या नहीं. जांच जारी है और फॉरेंसिक विश्लेषण भी किया जा रहा है. अमेरिकी अख़बार ‘यूएसए टुडे’ में छपे एक बयान में फीफा ने कहा कि वह “किसी भी तरह के दुराचार के आरोपों” को गंभीरता से लेता है. फीफा ने पुष्टि की कि वह न्यूज़ीलैंड की संबंधित एजेंसियों के संपर्क में है, लेकिन इससे ज़्यादा टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

रयान मेंडेस पर क्या आरोप हैं?

ग्लोबो के मुताबिक, शिकायतकर्ता एक ब्राज़ीलियन महिला है, जो न्यूजीलैंड में टूर्नामेंट के दौरान केप वर्डे की राष्ट्रीय टीम के साथ अनुवादक के रूप में काम कर रही थी. महिला का आरोप है कि मेंडेस ऑकलैंड में उसके होटल के कमरे में आए और वहां उसके साथ शारीरिक और यौन हमला किया. रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने तुरंत स्थानीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी. उसके बाद उसका मेडिकल/सेक्सुअल असॉल्ट एग्ज़ामिनेशन कराया गया. ग्लोबो की रिपोर्ट में दावा किया गया कि जांच में महिला के शरीर पर चोटें पाई गईं, जिनमें वैजाइनल इंजरी और उसके सीने, गर्दन और होंठों पर कई जगह चोट के निशान शामिल हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने अपनी चोटों की तस्वीरें पुलिस के साथ-साथ बाद में ग्लोबो के साथ भी साझा कीं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि महिला ने केप वर्डे फुटबॉल सेटअप से जुड़े तीन अधिकारियों को भी इस कथित हमले के बारे में बताया, लेकिन उसे किसी की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला. अब तक केप वर्डे के फुटबॉल अधिकारी इन आरोपों पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं बोले हैं. यूएसए टुडे के अनुसार, राष्ट्रीय टीम ने भी इस मामले पर टिप्पणी के लिए भेजे गए सवालों का जवाब नहीं दिया.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X