Last Updated:
“मैं उनके प्यार में थी… शाहरुख खान से बेहद मोहब्बत करती थी ये हसीना, इसलिए फिल्म में किंग खान की बहन का रोल करने से साफ इंकार कर दिया था! सालों बाद इस जानी-मानी एक्ट्रेस ने अपनी इस एकतरफा मोहब्बत और फिल्म से जुड़ा वो मजेदार राज खोला है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. जानिए आखिर कौन है ये हसीना!”
नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की दीवानगी सिर्फ आम जनता के सिर चढ़कर ही नहीं बोलती, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी एक्ट्रेसेस भी उनकी अदायगी और चार्म की कायल रही हैं. ऐसा ही एक दिलचस्प और हैरान करने वाला वाकया अब सालों बाद सामने आया है, जब शाहरुख खान की एक बेहद मशहूर फिल्म की को-स्टार ने यह खुलासा किया कि वह उनके प्यार में इस कदर दीवानी थीं कि उन्होंने फिल्म में उनकी बहन बनने से साफ इंकार कर दिया था.
वह शाहरुख खान के अपोजिट सिर्फ उनकी प्रेमिका बनना चाहती थीं, न कि उनकी ऑन-स्क्रीन बहन. इसलिए उन्होंने शुरूआत में ये फिल्म ठुकरा दी थी.
हैरान करने वाला खुलासा
सालों पुराने इस मजेदार और दिलचस्प राज से पर्दा उठाया है बॉलीवुड और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस सादिया सिद्दीकी ने. हाल ही में सादिया सिद्धार्थ कन्नन के शो में मेहमान बनकर पहुंची थीं. इसी पॉडकास्ट के दौरान बातचीत करते हुए उन्होंने शाहरुख खान से जुड़े अपने इस अनसुने किस्से को फैंस के साथ शेयर किया. उन्होंने खुलकर बताया कि वह उस समय शाहरुख खान को लेकर किस कदर दीवानी थीं.
फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ से जुड़ा है यह पूरा मामला
सादिया सिद्दीकी ने बताया कि यह पूरी बात साल 1994 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ के समय की है. इस फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे और आज भी इस फिल्म के गानों और कहानी को लोग बेहद पसंद करते हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म का हिस्सा बनने से पहले सादिया को एक अलग ही रोल ऑफर हुआ था, जिसे उन्होंने अपने दिल की बात सुनते हुए ठुकरा दिया था.
डायरेक्टर ने दिया शाहरुख की बहन का रोल
सादिया ने सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में बताया कि फिल्म के डायरेक्टर कुंदन शाह ने सबसे पहले उन्हें फिल्म में शाहरुख खान की बहन का किरदार निभाने का ऑफर दिया था. कुंदन शाह चाहते थे कि सादिया फिल्म में शाहरुख की बहन बनें. लेकिन जैसे ही सादिया को इस बात का पता चला, उन्होंने तुरंत इस रोल को करने से मना कर दिया.
शाहरुख से प्यार करती थीं सादिया
अपने इस इंकार की असली वजह बताते हुए सादिया ने साफ कहा कि उस समय वह शाहरुख खान के प्यार में पूरी तरह पागल थीं. वह शाहरुख को बेहद पसंद करती थीं और उनके दिल में उनके लिए एक खास जगह थी. ऐसे में वह स्क्रीन पर शाहरुख खान की बहन बनने की बात सोच भी नहीं सकती थीं. उन्होंने डायरेक्टर से साफ कह दिया था कि वह शाहरुख की बहन का रोल कभी नहीं करेंगी क्योंकि वह उनके प्यार में थीं.
‘अन्ना’ का रोल निभाना चाहती थीं सादिया सिद्दीकी
सादिया कहती हैं,निर्देशक ‘कुंदन शाह ने मुझसे पूछा कि मैं यह रोल क्यों नहीं करना चाहती. मैंने उनसे कहा कि मेरे मन में शाहरुख के लिए वैसी भावनाएं नहीं हैं. अगर मैं उनकी बहन बनूंगी तो मेरी आंखों में असली भावनाएं नजर आएंगी और वो किरदार पर असर डालेगा.’ एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने डायरेक्टर से यहां तक कह दिया था कि वो फिल्म में शाहरुख की प्रेमिका ‘अन्ना’ का रोल करना चाहती हैं. हालांकि, कुंदन शाह ने हंसते हुए कहा कि वो उस किरदार के लिए काफी छोटी हैं.सादिया ने आगे कहा, ‘अगले दिन मैं अपनी सबसे अच्छी ड्रेस पहनकर, मेकअप करके और बाल कर्ल करके पहुंची ताकि बड़ी दिख सकूं. लेकिन कुंदन शाह मुझे देखकर हंस पड़े और बोले कि नहीं, तुम्हें बहन का ही रोल करना होगा. प्रेमिका के रोल के लिए तुम बहुत छोटी हो. उन्होंने मुझे कोई दूसरा ऑप्शन ही नहीं दिया.’ फाइनली सादिया ने फिल्म में शाहरुख की बहन का रोल प्ले किया और अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया.
About the Author

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दैनिक जाग…और पढ़ें












