Last Updated:
लंदन में खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल में एस्टन विला ने नॉटिंघम फॉरेस्ट को 4-0 से हराकर यूरोपा लीग फाइनल में जगह बना ली. जॉन मैकगिन ने दो शानदार गोल दागकर टीम को जीत की राह दिखाई. पहले चरण में 0-1 से पीछे रहने के बावजूद विला ने कुल 4-1 से मुकाबला अपने नाम किया. विला के फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है.
एश्टन विला फाइनल में
लंदन: जॉन मैकगिन के दो गोल की मदद से एस्टन विला ने नॉटिंघम फॉरेस्ट को सेमीफाइनल के दूसरे चरण में 4-0 से हराकर यूरोपा लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया. यह पिछले 44 वर्षों में पहला अवसर है जबकि एस्टन विला ने यूरोप के किसी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई.
इंग्लैंड की दो टीम के बीच खेले गए सेमीफाइनल में एस्टन विला ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा था. वह सेमीफाइनल के पहले चरण में 0-1 से हार गया, लेकिन आखिर में 4-1 के कुल स्कोर से जीत दर्ज करने में सफल रहा.
एस्टन विला 20 मई को इस्तांबुल में होने वाले फाइनल में जर्मन क्लब फ्रीबर्ग से भिड़ेगा. फ्रीबर्ग ने सेमीफाइनल के दूसरे चरण में ब्रागा को 3-1 से हराकर कुल 4-3 से जीत हासिल की.
एस्टन विला 1982 में यूरोपा कप में बायर्न म्यूनिख पर जीत हासिल करने के बाद से पहली बार यूरोप के किसी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में खेलेगा.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें












