Last Updated:
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच स्लोवेनिया के फुटबॉलर लुका मेजसेन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
भगवान शिव का टैटू और भारत को लेकर उनकी भावुक बातों ने भारतीय फैंस का दिल जीत लिया है.
विदेशी फुटबॉलर ने बनवाया भगवान शिव का टैटू(फोटो: Instagram- @lukamajcen9/@indiansuperleague)
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का क्रेज इस समय पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया से लेकर खेल प्रेमियों के बीच सिर्फ फुटबॉल की ही चर्चा हो रही है. इसी बीच एक विदेशी फुटबॉलर का पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं बल्कि भारत और भगवान शिव के प्रति उनका गहरा लगाव है. स्लोवेनिया के फुटबॉलर लुका मेजसेन अपनी पीठ पर भगवान शिव का विशाल टैटू और महामृत्युंजय मंत्र बनवाने की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं. भारतीय फैंस उनके इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.
दरअसल, वायरल हो रहा यह वीडियो 22 दिसंबर 2024 का है, जिसे लुका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @lukamajcen9 पर शेयर किया था. शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- “This one is like a transformation India made for me.” वीडियो में लुका बताते हैं कि यह टैटू उनके लिए सिर्फ एक डिजाइन नहीं है, बल्कि भारत में बिताए गए खास पलों और उनकी आध्यात्मिक (Spiritual) यात्रा की एक खूबसूरत पहचान है.
भारतीय फुटबॉल से रहा खास रिश्ता
वीडियो में दिए जानकारी के अनुसार, लुका मेजसेन साल 2020 से भारतीय फुटबॉल से जुड़े हुए हैं. इस दौरान उन्होंने भारत के अलग-अलग शहरों में समय बिताया और भारतीय संस्कृति को बहुत ही करीब से समझा. धीरे-धीरे उनका झुकाव अध्यात्म की तरफ बढ़ता गया. उन्होंने कई बार इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट में भी भारत के प्रति अपना प्यार जाहिर किया है. यही कारण है कि भारतीय फैंस भी उन्हें काफी पसंद करते हैं.
View this post on Instagram













