Last Updated:
सलमान खान को बांद्रा में नए 6 मंजिला रेजिडेंशियल बिल्डिंग बनाने की मंजूरी मिल गई है. यह प्लॉट उनकी मां सलमा खान के नाम पर रजिस्टर किया गया है. यह एक सी-फेसिंग बिल्डिंग बनेगी. सलमान को महाराष्ट्र कोस्टल ज़ोन मैनेजमेंट अथॉरिटी से बिल्डिंग बनाने की परमिशन मिल गई है. पिछले साल अक्टूबर में बीएमसी ने भी क्लियरेंस दे दी थी.
सलमान खान ने नया प्लॉट खरीदा है और 6 मंजिला बिल्डिंग बनाएंगे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @beingsalman)
मुंबई. सलमान खान जल्द ही अपने परिवार के लिए बांद्रा में नया 6 मंजिला सी-फेसिंग घर बनाने जा रहे हैं. महाराष्ट्र कोस्टल ज़ोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (MCZMA) ने 16 जून को बिल्डिंग बनाने की परमिशन दे दी है. यह नया घर बांद्रा के चिम्बई इलाके में बनाया जाएगा, जोकि सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट से कुछ ही दूरी पर स्थित है. बता दें, 2024 में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की थी. जांच में हमलावरों का संबंध बिश्नोई गैंग से बताया गया था.
इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और उन्हें वाई प्लस सुरक्षा दी गई. इसके अलावा, सलमान खान जिस बालकनी से अपने फैंस का अभिवादन करते थे, उसे बुलेटप्रूफ ग्लास से सिक्योर कर दिया गया. MCZMA सूत्रों के मुताबिक नया घर सलमान खान की मां सलमा खान की जमीन पर बनाया जाएगा.
इतना है सलमान खान के इस 6 मंजिला बिल्डिंग का एरिया
इस प्लॉट पर पहले से ही साल 1956 में बना दो मंजिला मकान मौजूद था. सलमान ने जर्जर हालत में पड़े इस मकान को खरीदने के बाद गिरा दिया था. नई बिल्डिंग ग्राउंड फ्लोर, स्टिल्ट पार्किंग और 6 मंजिल वाली होगी. इसका कुल निर्माण क्षेत्र लगभग 1,014 स्क्वेयर मीटर होगा. इस बिल्डिंग को सच डेवलपर्स बनाएगा. बीएमसी ने इसके लिए अक्टूबर 2025 में प्रारंभिक अनुमति (IOD) जारी कर दी थी.
सलमान खान की फैमिली होगी पहले से ज्यादा सिक्योर
बताया गया है कि निर्माण कार्य के दौरान किसी भी पेड़ को नहीं काटा जाएगा. साथ-साथ बिल्डिंग और आसपास के एरिया में स्थानीय प्रजातियों के नए पेड़ लगाए जाएंगे. मुख्य सड़क से हटकर एक शांत गली में स्थित यह नया घर सलमान खान और उनके परिवार को पहले की तुलना में अधिक सुरक्षा और प्राइवेसी प्रदान करेगा. हालांकि, इस पूरे प्रोजेक्ट पर सलमान खान या उनकी टीम की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है.
About the Author

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें













