—Advertisement—

क्या पाकिस्तान ने कभी खेला है FIFA विश्व कप? जानें वहां के फुटबॉल का इतिहास और रिकॉर्ड

Author Picture
Published On: June 26, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

FIFA World cup: फुटबॉल के महाकुंभ कहे जाने वाले फीफा विश्व कप 2026 की शुरुआत कुछ ही दिनों में होने वाली है. पूरी दुनिया से इस विश्व कप में कुल 48 टीमें हिस्सा लेगी, लेकिन फैंस को ये जानकर निराशा होगी कि भारत जैसा बड़ा फीफा विश्व कप में प्रतिनिधित्व नहीं करता है. ऐसे में आइए जानते हैं क्या पाकिस्तान ने कभी प्रतियोगिता में भाग लिया है.

Zoom

पाकिस्तान फुटबॉल टीम

नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 की शुरुआत 12 जून से हो रही है. इस बार टूर्नामेंट में कुल 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं और इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा संयुक्त रूप से कर रहे हैं. फीफा विश्व कप दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक है, लेकिन दुर्भाग्य से इस टूर्नामेंट में गिने-चुने एशियाई देश ही हिस्सा ले पाते हैं. क्रिकेट में बाहुबली कहे जाने वाला भारत भी इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाता है. ऐसे में फुटबॉल फैंस के मन में यह सवाल जरूर उठता होगा कि अगर भारत की यह स्थिति है, तो फिर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की क्या स्थिति है?

बता दें कि क्रिकेट को छोड़ दें तो पाकिस्तान की अन्य खेलों में स्थिति बहुत ही खराब है. खासतौर पर फुटबॉल में पाकिस्तान, एशिया की सबसे कमजोर टीमों में से एक गिना जाता है. वहीं फीफा विश्व कप की बात करें तो पाकिस्तान आज तक इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाया है. सिर्फ इतना ही नहीं, पाकिस्तान फीफा के लिए होने वाले एशियन क्वालिफिकेशन की बाधा को भी आज तक पार नहीं कर पाया है.

क्या है पाकिस्तान फुटबॉल की मौजूदा स्थिति

फीफा रैंकिंग में पाकिस्तान दुनिया की सबसे निचली रैंकिंग वाली टीमों में से एक है. अप्रैल 2026 की फीफा रैंकिंग के अनुसार पाकिस्तान 202वें स्थान पर है. फीफा में उसकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 141 रही है, जो उसने 1994 में हासिल की थी. पाकिस्तान ने अपने इतिहास में कभी भी फीफा विश्व कप या एएफसी एशियाई कप के मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई नहीं किया है. 2026 विश्व कप क्वालिफायर में भी टीम दूसरे दौर में अपने ग्रुप जॉर्डन, सऊदी अरब और ताजिकिस्तान के साथ एक भी मैच जीते बिना बाहर हो गई थी.

फुटबॉल में पाकिस्तान की उपलब्धियों की बात करें तो वैश्विक या महाद्वीपीय स्तर पर कोई बड़ी ट्रॉफी नहीं जीती है, लेकिन क्षेत्रीय स्तर पर उनके नाम कुछ सफलताएं दर्ज जिसमें एशियन गेम्स 1989 में गोल्ड मेडल प्रमुख है. इसके अलावा पाकिस्तान ने 1991 एशियन क्वाड्रैंगुलर टूर्नामेंट में चैंपियन बनी थी. वहीं, 1952 में पाकिस्तान सैफ चैंपियनशिप तीसरा स्थान हासिल किया था.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X