Last Updated:
मेगास्टार अमिताभ बच्चन 80 साल की उम्र पार करने के बाद भी लगातार काम कर रहे हैं. फिल्मों की शूटिंग से लेकर अपने ब्लॉग के जरिए फैंस से जुड़े रहने तक, बिग बी आज भी पहले की तरह सक्रिय हैं. हाल ही में उन्होंने एक ऐसा मेसेज साझा किया, जिसने एक बार फिर उनके काम के प्रति समर्पण और सोच को सामने ला दिया.
नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में फिल्मों में पूरी तरह एक्टिव हैं. इसके साथ ही बिग बी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. वो ट्वीट, पोस्ट और ब्लॉग्स के जरिए फैंस के साथ अपनी जिंदगी की हर छोटी-बड़ी बात शेयर करते हैं. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में अपनी जिंदगी का गुरुमंत्र शेयर किया है.

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि काम इंसान की कई परेशानियों का सबसे बड़ा इलाज होता है. उनके मुताबिक, जब इंसान अपने काम में व्यस्त रहता है, तो उसकी कई चिंताएं अपने आप पीछे छूट जाती हैं.

वो आगे लिखते हैं कि जैसे ही काम रुकता है, बाकी परेशानियां हावी होने लगती हैं. इसलिए उन्होंने सभी को लगातार आगे बढ़ते रहने और अपने काम पर फोकस बनाए रखने की सलाह दी. बिग बी ने लिखा कि दिनभर का काम पूरा होने के बाद अब खुद पर काम करने का समय होता है. उनका मानना है कि काम ही वह चीज है, जो जीवन को दिशा देता है और मानसिक रूप से भी मजबूत बनाए रखता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इससे पहले भी अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग में एक गंभीर विषय पर अपनी राय रख चुके हैं. उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स की आवाज में बनी द्वितीय विश्व युद्ध पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री देखी. इसे देखने के बाद उन्होंने युद्ध की भयावहता और उसके विनाशकारी परिणामों पर अपने विचार साझा किए.

अमिताभ ने लिखा कि युद्ध कभी भी किसी समस्या का समाधान नहीं होता. इसमें लाखों निर्दोष लोगों की जान चली जाती है, शहर तबाह हो जाते हैं और पूरी पीढ़ियां इसकी कीमत चुकाती हैं. उन्होंने कहा कि कई बार किसी एक व्यक्ति की जिद या अहंकार का खामियाजा पूरी दुनिया को भुगतना पड़ता है. युद्ध में जीतने वाला भी नुकसान से नहीं बच पाता और अंत में केवल दर्द, बर्बादी और मानवीय त्रासदी ही बचती है.

अमिताभ ने लिखा कि युद्ध कभी भी किसी समस्या का समाधान नहीं होता. इसमें लाखों निर्दोष लोगों की जान चली जाती है, शहर तबाह हो जाते हैं और पूरी पीढ़ियां इसकी कीमत चुकाती हैं. उन्होंने कहा कि कई बार किसी एक व्यक्ति की जिद या अहंकार का खामियाजा पूरी दुनिया को भुगतना पड़ता है. युद्ध में जीतने वाला भी नुकसान से नहीं बच पाता और अंत में केवल दर्द, बर्बादी और मानवीय त्रासदी ही बचती है.

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस मेगा बजट फिल्म में उनके साथ प्रभास, कमल हासन और दिशा पाटनी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

फिल्म का पहला भाग दर्शकों को काफी पसंद आया था और अब इसके दूसरे पार्ट का भी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. इस फिल्म के दूसरे पार्ट से दीपिका पादुकोण को रिप्लेस कर दिया गया है.













