—Advertisement—

बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्लॉप देने वाला एक्टर, डेब्यू से पहले मिला था सबसे बड़ा दर्द, 41 साल में भी है तन्हा

Author Picture
Published On: June 26, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

बॉलीवुड में स्टार किड्स की एंट्री अक्सर बहुत आसान मानी जाती है, लेकिन हर किसी का सफर एक जैसा नहीं होता. कुछ अभिनेताओं को अपनी पहचान साबित करने के लिए इंडस्ट्री के भीतर और बाहर, दोनों जगह एक लंबी लड़ाई लड़नी पड़ती है. ऐसे ही एक एक्टर अर्जुन कपूर हैं.

नई दिल्ली. आज 26 जून को अर्जुन कपूर अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर आज एक्टर के करियर पर एक नजर डालते हैं. नामी प्रोड्यूसर बोनी कपूर के बेटे होने के बावजूद अर्जुन कपूर का फिल्मी दुनिया का सफर आसान नहीं रहा है. शुरुआत से ही उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा और वो आज भी खुद को ए-लिस्टर्स में शामिल करने के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम arjunkapoor)

बोनी कपूर के बेटे और कपूर खानदान के लाडले अर्जुन ने अपने 14 साल के फिल्मी करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन हर मुश्किल का सामना उन्होंने बड़ी मेच्योरिटी के साथ किया. अर्जुन कपूर ने अपनी जिंदगी में पर्सनल और प्रोफेशनल फ्रंट पर काफी तकलीफें झेली हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम arjunkapoor)

अर्जुन कपूर का शुरुआती जीवन आसान नहीं था. शुरुआत में अर्जुन कपूर का वजन लगभग 140 किलो हुआ करता था. उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे कैमरे के सामने बतौर हीरो नजर आएंगे. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘कल हो ना हो’ और ‘नो एंट्री’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम arjunkapoor)

Add News18 as
Preferred Source on Google

बोनी कपूर के लाडले को फिल्मों में लाने का श्रेय सलमान खान को जाता है. भाईजान के गाइडेंस के बाद अर्जुन कपूर ने अपनी फिटनेस पर पूरी शिद्दत से काम किया. अपनी फिटनेस पर काम करने के बाद अर्जुन कपूर ने फिल्म का रुख किया. साल 2012 में अर्जुन कपूर ने परिणीति चोपड़ा के साथ ‘इश्कजादे’ से एक्टिंग डेब्यू किया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम arjunkapoor)

साल 2012 में यशराज फिल्म्स की ‘इशकजादे’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. पहली ही फिल्म में उनके ‘रफ एंड टफ’ और आक्रामक किरदार ‘परमा’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इस फिल्म के लिए उन्हें बेहतरीन रिव्यू मिले और बॉलीवुड को एक नया एंग्री यंग मैन मिल गया. पहली फिल्म में अर्जुन कपूर के अभिनय को देखकर लगा कि वो इंडस्ट्री में लंबी रेस के घोड़े साबित हो सकते हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम arjunkapoor)

पहली फिल्म से वो अपने करियर की शुरुआत करने ही वाले थे कि उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. डेब्यू फिल्म की रिलीज से पहले अर्जुन कपूर के सिर से मां का साया उठ गया. उन्होंने अपनी मां मोना शौरी को खो दिया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम arjunkapoor)

‘इशकजादे’ की सफलता के बाद अर्जुन कपूर ने अपनी वर्सटैलिटी (विविधता) साबित करने के लिए अलग-अलग तरह की फिल्में चुनीं. साल 2014 में आई ‘2 स्टेट्स’ (चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित) उनके करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक साबित हुई. इस फिल्म में एक सीधे-साधे और प्यार करने वाले पंजाबी लड़के ‘क्रिश’ के किरदार में उन्होंने सबका दिल जीत लिया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम arjunkapoor)

इसी साल रणवीर सिंह के साथ आई उनकी फिल्म ‘गुंडे’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया. रणवीर और अर्जुन की ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री आज भी बॉलीवुड की सबसे मशहूर ‘ब्रोमन्स’ में से एक मानी जाती है.इसके बाद उन्होंने ‘की एंड का’, ‘मुबारकां’ और ‘संदीप और पिंकी फरार’ जैसी फिल्मों में काम करके यह दिखाया कि वे हर तरह के जॉनर में फिट हो सकते हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम arjunkapoor)

शुरुआती सफलता के बाद अर्जुन कपूर की फिल्में धीरे-धीरे फ्लॉप होती चली गईं. ‘द लेडी किलर’ एक्टर की आजतक की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म है. ‘द लेडी किलर’ आजतक की बॉलीवुड की भी सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम arjunkapoor)

आज 41वां जन्मदिन मना रहे एक्टर आज भी सिंगल हैं. मलाइका अरोड़ा संग उनका रिश्ता काफी सुर्खियों में था, लेकिन डेढ़ साल पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया जिसके बाद से एक्टर सिंगल हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम arjunkapoor)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X