Last Updated:
इस टूर्नामेंट में विश्व कप में कुल गोल का रिकॉर्ड टूट जाएगा. आखिरकार इस प्रतियोगिता में 104 मैच हो रहे हैं जबकि पिछले सात विश्व कप में सिर्फ 64 मैच होते थे. चार साल पहले कतर में 172 गोल हुए थे और इस साल अब तक 54 मैच में 161 गोल हो चुके हैं जिससे लगता है कि गुरुवार या शुक्रवार को नया रिकॉर्ड बन जाएगा.
इस साल fifa world cup में अब तक 54 मैच में 161 गोल हो चुके हैं
नई दिल्ली. फुटबॉल विश्व कप में बुधवार को आधा सफर पूरा हो गया. असल में आधे से ज्यादा क्योंकि 104 मैच वाली प्रतियोगिता में 54 मैच खेले जा चुके हैं और 19 जुलाई को न्यू जर्सी के ईस्ट रदरफोर्ड में विश्व कप चैंपियन का फैसला होने से पहले 50 मैच बाकी हैं. अमेरिका ‘राउंड ऑफ 32’ में पहुंच गया है जो कोई हैरानी की बात नहीं है. इतिहास के सबसे बड़े विश्व कप के दो और मेजबान देश मैक्सिको और कनाडा भी नॉकआउट राउंड में पहुंच गए हैं.
टूर्नामेंट में स्टार खिलाड़ी शानदार खेल दिखा रहे हैं. अर्जेंटीना के लियोनल मेस्सी ने पांच गोल किए हैं और उन्हें उम्मीद है कि यह लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतने की ओर एक अच्छी शुरुआत होगी. फ्रांस के काइलियान एमबाप्पे ने चार गोल किए हैं जबकि नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड और ब्राजील के विनीसियस जूनियर ने भी चार-चार गोल किए हैं. स्टेडियम ज्यादातर भरे हुए हैं और फुटबॉल की ग्लोबल संस्था फीफा रिकॉर्ड संख्या में दर्शकों के आने की बात कर रही है.
कुल गोल का रिकॉर्ड टूट जाएगा
यह तय है कि इस टूर्नामेंट में विश्व कप में कुल गोल का रिकॉर्ड टूट जाएगा. आखिरकार इस प्रतियोगिता में 104 मैच हो रहे हैं जबकि पिछले सात विश्व कप में सिर्फ 64 मैच होते थे. चार साल पहले कतर में 172 गोल हुए थे और इस साल अब तक 54 मैच में 161 गोल हो चुके हैं जिससे लगता है कि गुरुवार या शुक्रवार को नया रिकॉर्ड बन जाएगा. इस टूर्नामेंट में हर मैच में गोल करने का औसत 50 साल में सबसे ज्यादा यानी हर मैच में 2.98 गोल है. स्पेन में 1982 में हर मैच में औसतन 2.81 गोल हुए थे जबकि 1970 में मैक्सिको में 2.97 गोल और 1958 में स्वीडन में 3.60 गोल हुए थे. स्विट्जरलैंड में 1954 में हुए विश्व कप में हर मैच में सबसे ज्यादा औसतन 5.38 गोल हुए थे. उस टूर्नामेंट में एक मैच का अंतिम स्कोर 7-5 था जो आज भी पुरुषों के विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल वाला मैच है.
सबसे अच्छा तो अभी आना बाकी है
फीफा अध्यक्ष जियानी इनफेंटिनो ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा, ‘सबसे अच्छा तो अभी आना बाकी है.’ दूसरे शब्दों में टूर्नामेंट का दूसरा हिस्सा जब खेल और भी ज्यादा रोमांचक हो सकता है. बुधवार तक 13 टीमों ने नॉकआउट में जगह बना ली है. मैक्सिको ने ग्रुप ए, स्विट्जरलैंड ने ग्रुप बी, ब्राजील ने ग्रुप सी, अमेरिका ने ग्रुप डी, जर्मनी ने ग्रुप ई और अर्जेंटीना ने ग्रुप जे जीता. फ्रांस, नॉर्वे, कनाडा, मोरक्को, कोलंबिया, बोस्निया और हर्जेगोविना और दक्षिण अफ्रीका ने भी नॉकआउट राउंड में जगह बना ली है. कुछ टीमों को पहले से ही पता है कि वे उन 16 टीमों में रहेंगी जो ग्रुप स्टेज से आगे नहीं जा पाएंगी. चेक गणराज्य, हैती, तुर्की, ट्यूनीशिया, जोर्डन, कतर और पनामा का ग्रुप स्टेज से बाहर होना तय है.
नॉकआउट राउंड में 13 टीमें पहुंच चुकी हैं और सात बाहर हो गई हैं जिससे बाकी बचे 19 जगह के लिए 28 टीमों के बीच मुकाबला है. अमेरिका की टीम एक जुलाई को कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में नॉकआउट राउंड की शुरुआत करेगी और उसका सबसे संभावित विरोधी बोस्निया और हर्जेगोविना हो सकता है.
About the Author

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें













