—Advertisement—

FIFA World Cup 2026, Brazil vs Scotland Highlights : नेमार की 3 साल बाद वापसी, विनीसियस का डबल गोल, ब्राजील ने बनाई नॉट आउट में जगह

Author Picture
Published On: June 25, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

FIFA World Cup 2026 Brazil vs Scotland Highlights: 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील ने फीफा वर्ल्ड कप में अपने जीत का सफर जारी रखते हुए अगले दौर में जगह बनाई. स्टार खिलाड़ी नेमार के वापसी मैच में विनीसियस के डबल गोल के दम पर टीम ने नॉट आउट में कदम रखा.

Zoom

ब्राजील ने स्कॉटलैंड को हरा बनाई फीफा वर्ल्ड कप नॉक आउट में जगह

नई दिल्ली.  फीफा वर्ल्ड कप में जिस पल का फैंस इंतजार कर रहे थे वो आखिरकार आ ही गया. ब्राजील के सुपर स्टार नेमार टूर्नामेंट में खेलने उतरे और स्कॉटलैंड को टीम ने रौंद डाला. मियामी स्टेडियम में 64,478 दर्शक जुटे थे जो अपने स्टार नेमार को लगभग तीन साल बाद ब्राजील के लिए खेलते देखना चाहते थे. इस खिलाड़ी ने अक्टूबर 2023 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप में वापसी की. हालांकि सुर्खियां में विनीसियस रहे जिनके दो गोल ने टीम को अगले दौर का टिकट दिलाया. ब्राजील ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराकर ग्रुप C में 7 अंकों के साथ टॉप पर जगह पक्की कर ली.

स्कॉटलैंड के कोच स्टीव क्लार्क ने मैच से पहले ही कहा था कि उनकी टीम को शुरुआत में ब्राजील के तेज हमले झेलने होंगे. उनकी यह चिंता सिर्फ 10 मिनट के अंदर सच हो गई. स्कॉट मैकेना ने अपने ही पेनल्टी बॉक्स में एक पल की हिचक दिखाई. रयान ने उन पर तेज़ी से दबाव बनाया, गेंद छीन ली और तुरंत विनीसियस को पास कर दी. गोलकीपर एंगस गन आगे बढ़े, लेकिन विनीसियस ने शांति से गेंद को उनके पार निकालकर खाली गोल में डाल दिया.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X