विद्यार्थी परिषद में अमन जायसवाल विभाग संयोजक बने।
सोनभद्रा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के काशी प्रांत के अभ्यास वर्ग में अमन जायसवाल को विभाग संयोजक नियुक्त किया गया। जिले में जल्द ही अपनी सशक्त टीम गठित कर शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने का निर्देश दिया गया।
शिविर का आयोजन मिर्ज़ापुर लायंस स्कूल लालडिग्गी में आयोजित किया गया था। विभाग संयोजक अमन जायसवाल ने कहा कि शिक्षा जगत में बदलते परिवेश के चलते भारी परिवर्तन हुआ है। छात्र हित के लिए सजग विद्यार्थी परिषद नए सत्र में छात्र-छात्राओं के प्रवेश और पठन-पाठन के माहौल सृजन करने में अपनी अहम भूमिका अदा करेगा।
समय-समय पर की जाएगी गोष्ठी
प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता के लिए समय समय पर गोष्ठी की जाएगी। बदलते परिवेश के साथ ही पठन पाठन में भी परिवर्तन हुआ है। महंगी शिक्षा नीति के बीच सरकार की योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों को मिले इसका प्रयास कर लोगों को जानकारी दी जायेगी।
—Advertisement—
विद्यार्थी परिषद में अमन जायसवाल विभाग संयोजक बने।


—Advertisement—

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More








