—Advertisement—

बिना बिजली आपूर्ति के वर्षों से जनरेट हो रहा बिल, ग्रामीणों में आक्रोश

Author Picture
Published On: May 18, 2026

—Advertisement—

सोनभद्र।कोटा ग्राम पंचायत के टोला हड़हाखोली में करीब दर्जन भर घरों में वर्ष 2018 में ही बिजली मीटर लगा दिए गए थे, लेकिन आज तक वहां न तो बिजली का पोल लगाया गया और न ही तार पहुंचाया गया। इसके बावजूद बिजली विभाग की ओर से संबंधित उपभोक्ताओं का बिजली बिल लगातार ऑनलाइन जनरेट किया जा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बिना बिजली आपूर्ति के बिल जारी होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।प्रभावित लोगों में शिवकुमारी, सावित्री, नेम कुमारी, सीता देवी, राधा देवी, उर्मिला, मुन्ना सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं।इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता दीपू शर्मा ने कहा कि,”यह बेहद गंभीर मामला है। जब गांव में आज तक बिजली का पोल और तार ही नहीं पहुंचा तो आखिर उपभोक्ताओं का बिजली बिल किस आधार पर बनाया जा रहा है। बिजली विभाग को तत्काल जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए तथा ग्रामीणों को शीघ्र बिजली सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए।”ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं बिजली विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द समाधान की मांग की है।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X