- 09 मई 2026 को जनपद सोनभद्र न्यायालय प्रांगण में मुख्य आयोजन, सभी तहसीलों, वाह्य न्यायालय घोरावल और दुद्धी समेत ओबरा तहसील में आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत

सोनभद्र । सोमवार 04 मई 2026 को अपने विश्राम कक्ष में जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारियों/प्रशासनिक अधिकारी/बैंक प्रबन्धकों की एक बैठक आयोजित कर राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता और जनोपयोगी बनाने के गुर बताए।निर्देश दिया कि आगामी 9 मई 2026 को जनपद सोनभद्र न्यायालय प्रांगण में मुख्य आयोजन, सभी तहसीलों, वाह्य न्यायालय घोरावल और दुद्धी समेत ओबरा तहसील में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों के निस्तारण हेतु नोटिस का तामिला सुनिश्चित हो।जनपद न्यायाधीश राम सुलीन सिंह ने नोडल अफसरों समेत न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों तथा बैंक प्रबंधकों को चेताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के मूल्यों और गरिमा के दायरे में रहकर निर्धारित वादों/विवादों, श्रम एवं शमनीय, सेवा सम्बन्धित मामले का निपटारा/निस्तारण सुलह समझौता के आधार पर ही किया जायेगा।बैठक में श्रीमती रचना अरोडा, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, नरेन्द्र बहादुर प्रसाद, अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत, विपिन कुमार तृतीय, प्रभारी नोडल अधिकारी, अपर जनपद न्यायाधीश /एफ०टी०सी०, सिविल जज सी०डि०/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र न्यायाधीश राहुल, वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं सौरभ श्रीवास्तव, मुख्य शाखा प्रबन्धक, भारतीय स्टेट बैंक, सोनभद्र एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित हुए।









