नई दिल्ली. सलमान खान फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘मातृभूमि : मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया गीत ‘मेरा जी नहीं भरा’ इन दिनों दर्शकों के बीच खासा पसंद किया जा रहा है. यह गीत सिर्फ एक रोमांटिक ट्रैक नहीं, बल्कि युद्ध की पृष्ठभूमि में उभरती एक नाजुक प्रेम कहानी की भावनात्मक झलक भी पेश करता है. ज़ैन शॉ और अभिश्री सेन पर फिल्माया गया यह गाना अपने सॉफ्ट म्यूजिक और गहरे भावों के कारण सीधे दिल को छू जाता है. गाने की लोकप्रियता के बीच अब इसके मेकिंग वीडियो ने भी लोगों का ध्यान खींचा है. इस झलक में साफ दिखाई देता है कि स्क्रीन पर दिखने वाली केमिस्ट्री के पीछे कितनी मेहनत और समर्पण छिपा है. दोनों कलाकारों ने अपने किरदारों को जीवंत बनाने के लिए बारीकियों पर खास ध्यान दिया है, जो हर फ्रेम में महसूस होता है. इस गाने को खास बनाने में कोरियोग्राफर शबीना खान की भूमिका भी अहम रही है. उन्होंने न सिर्फ स्टेप्स तैयार किए, बल्कि गाने के हर मूवमेंट में भावनाओं को इस तरह पिरोया कि कहानी और संगीत का मेल बेहद सहज लगने लगता है. उनकी कोरियोग्राफी में प्रेम की मासूमियत और जुदाई की हल्की कसक दोनों नजर आती हैं. इस गाने को श्रेया घोषाल- विशाल मिश्रा ने जादुई आवाज दी है.नई दिल्ली. सलमान खान फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘मातृभूमि : मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया गीत ‘मेरा जी नहीं भरा’ इन दिनों दर्शकों के बीच खासा पसंद किया जा रहा है. यह गीत सिर्फ एक रोमांटिक ट्रैक नहीं, बल्कि युद्ध की पृष्ठभूमि में उभरती एक नाजुक प्रेम कहानी की भावनात्मक झलक भी पेश करता है. ज़ैन शॉ और अभिश्री सेन पर फिल्माया गया यह गाना अपने सॉफ्ट म्यूजिक और गहरे भावों के कारण सीधे दिल को छू जाता है. गाने की लोकप्रियता के बीच अब इसके मेकिंग वीडियो ने भी लोगों का ध्यान खींचा है. इस झलक में साफ दिखाई देता है कि स्क्रीन पर दिखने वाली केमिस्ट्री के पीछे कितनी मेहनत और समर्पण छिपा है. दोनों कलाकारों ने अपने किरदारों को जीवंत बनाने के लिए बारीकियों पर खास ध्यान दिया है, जो हर फ्रेम में महसूस होता है. इस गाने को खास बनाने में कोरियोग्राफर शबीना खान की भूमिका भी अहम रही है. उन्होंने न सिर्फ स्टेप्स तैयार किए, बल्कि गाने के हर मूवमेंट में भावनाओं को इस तरह पिरोया कि कहानी और संगीत का मेल बेहद सहज लगने लगता है. उनकी कोरियोग्राफी में प्रेम की मासूमियत और जुदाई की हल्की कसक दोनों नजर आती हैं. इस गाने को श्रेया घोषाल- विशाल मिश्रा ने जादुई आवाज दी है.
—Advertisement—
‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया गाना आउट, श्रेया घोषाल-विशाल मिश्रा की आवाज का छाया जादू


—Advertisement—

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More










