भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पावर स्टार के नाम से मशहूर एक्टर पवन सिंह का अलग ही जलवा है. जहां एक तरफ एक्टर अपनी फैन फॉलोइंग और पॉपुलैरिटी की वजह से चर्चा में रहते हैं वहीं दूसरी तरफ वे कॉन्ट्रोवर्सीज से भी जुड़े रहते हैं. साल 2025 में उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह संग उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर बवाल देखने को मिला. उनकी वाइफ ने एक्टर और उनकी फैमिली पर उन्हें ना अपनाने का आरोप लगाया था. इस दौरान ज्योति सिंह को फैंस का काफी समर्थन भी मिला था.अब एक बार फिर से ज्योति सिंह अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में आई हैं. पवन सिंह संग तलाक को लेकर चल रही लंबी कानूनी लड़ाई के बीच ज्योति ने तन्हाई भरा पोस्ट शेयर किया है. ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे लाल रंग की साड़ी में किसी नई-नवेली दुल्हन की तरह नजर आ रही हैं. इस वीडियो के पीछे बैकग्राउंड म्यूजिक में राजनीति फिल्म का गाना ‘मोरा पिया मोसे बोलत नाही’ बज रहा है. भले ही इस पोस्ट में कहीं भी ज्योति ने पवन सिंह का जिक्र नहीं किया है लेकिन व्यूअर्स इस बात को भली-भांति समझ रहे हैं और पोस्ट पर रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं. पोस्ट के साथ ज्योति सिंह ने शायराना अंदाज में लिखा- ‘मैं तबाह हूं तेरे इश्क में तुम्हें दूसरे का ख्याल है, कुछ मेरे मसले पे भी गौर दे मेरी तो जिंदगी का सवाल है . अब ज्योति की इस पोस्ट पर जनता के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं. किसी ने कहा आपका दर्द साफ झलक रहा है, भगवान आपको हिम्मत दे. तो एक शख्स ने लिखा चिंता मत करिए बहुत जल्दि सब ठीक हो जाएगा.भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पावर स्टार के नाम से मशहूर एक्टर पवन सिंह का अलग ही जलवा है. जहां एक तरफ एक्टर अपनी फैन फॉलोइंग और पॉपुलैरिटी की वजह से चर्चा में रहते हैं वहीं दूसरी तरफ वे कॉन्ट्रोवर्सीज से भी जुड़े रहते हैं. साल 2025 में उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह संग उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर बवाल देखने को मिला. उनकी वाइफ ने एक्टर और उनकी फैमिली पर उन्हें ना अपनाने का आरोप लगाया था. इस दौरान ज्योति सिंह को फैंस का काफी समर्थन भी मिला था.अब एक बार फिर से ज्योति सिंह अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में आई हैं. पवन सिंह संग तलाक को लेकर चल रही लंबी कानूनी लड़ाई के बीच ज्योति ने तन्हाई भरा पोस्ट शेयर किया है. ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे लाल रंग की साड़ी में किसी नई-नवेली दुल्हन की तरह नजर आ रही हैं. इस वीडियो के पीछे बैकग्राउंड म्यूजिक में राजनीति फिल्म का गाना ‘मोरा पिया मोसे बोलत नाही’ बज रहा है. भले ही इस पोस्ट में कहीं भी ज्योति ने पवन सिंह का जिक्र नहीं किया है लेकिन व्यूअर्स इस बात को भली-भांति समझ रहे हैं और पोस्ट पर रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं. पोस्ट के साथ ज्योति सिंह ने शायराना अंदाज में लिखा- ‘मैं तबाह हूं तेरे इश्क में तुम्हें दूसरे का ख्याल है, कुछ मेरे मसले पे भी गौर दे मेरी तो जिंदगी का सवाल है . अब ज्योति की इस पोस्ट पर जनता के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं. किसी ने कहा आपका दर्द साफ झलक रहा है, भगवान आपको हिम्मत दे. तो एक शख्स ने लिखा चिंता मत करिए बहुत जल्दि सब ठीक हो जाएगा.
—Advertisement—
पवन सिंह की पत्नी का छलका दर्द, सोशल मीडिया पोस्ट हो रहा वायरल


—Advertisement—

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More










