10th Century Statues In Bharatpur State Museum : भरतपुर का राजकीय संग्रहालय इतिहास और कला का अनमोल खजाना समेटे हुए है, जहां 10वीं शताब्दी की दुर्लभ और प्राचीन मूर्तियां आज भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं. कामा क्षेत्र से प्राप्त ये मूर्तियां न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक हैं, बल्कि उस समय की उत्कृष्ट शिल्पकला और सांस्कृतिक समृद्धि को भी दर्शाती हैं. संग्रहालय में ब्रह्मा, विष्णु, भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश और कार्तिकेय की प्रतिमाएं बेहद जीवंत और आकर्षक रूप में संरक्षित हैं. इन मूर्तियों की बारीक नक्काशी, भाव-भंगिमाएं और अलंकरण उस युग के कलाकारों की अद्भुत प्रतिभा को उजागर करते हैं. करीब एक हजार वर्ष पुरानी ये प्रतिमाएं आज भी दर्शकों को उस दौर की कला और आध्यात्मिकता से जोड़ती हैं, जिससे भरतपुर की ऐतिहासिक विरासत और भी समृद्ध नजर आती है.