Rahul Gandhi on Women Reservation Bill: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान एक दिलचस्प और अलग ही अंदाज देखने को मिला. विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपनी बात रखते हुए अचानक बचपन की एक कहानी सुना दी और यहीं से पूरा माहौल थोड़ा अलग हो गया. राहुल गांधी ने बताया कि उनके जीवन की सबसे बड़ी सीख उन्हें उनकी दादी से मिली थी. उन्होंने एक किस्सा सुनाया. एक रात उनके माता-पिता घर पर नहीं थे, तभी उनकी दादी उनका हाथ पकड़कर उन्हें अंधेरे बगीचे में ले गईं… और वहां अकेला छोड़ दिया। उस वक्त छोटे राहुल काफी डर गए उन्हें कुत्तों, भूतों और सांपों का डर सताने लगा. कुछ देर बाद जब उनकी दादी वापस आईं, तो उन्होंने पूछा ‘तुम डर क्यों रहे हो?’ राहुल ने अपने सारे डर बताए. तब उनकी दादी ने जो बात कही, वही उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी सीख बन गई. उन्होंने समझाया कि असली डर बाहर की चीजों में नहीं होता, बल्कि हमारे मन और हमारी कल्पना में होता है. राहुल गांधी ने कहा कि उनकी दादी ने उन्हें सिखाया कि डर से भागना नहीं, बल्कि उसका सामना करना चाहिए. यही सीख आज भी उनके साथ है और इसी सोच के साथ महिलाओं को उनका अधिकार देना जरूरी है.