Kiren Rijiju vs Rahul Gandhi: लोकसभा में एक बार फिर तीखी बहस देखने को मिली, जब केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के एक बयान पर कड़ा पलटवार किया. मामला जुड़ा था सेना के ऑपरेशन सिंदूर’ और उस पर इस्तेमाल किए गए शब्दों को लेकर. उन्होंने कहा कि कुछ शब्द और टिप्पणियां ऐसे होते हैं जो सदन की मर्यादा के खिलाफ माने जाते हैं, और इन्हें रिकॉर्ड से हटाया भी जा सकता है. इसी दौरान उन्होंने यह भी इशारा किया कि ‘मैजिशियन’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किसी संवेदनशील सैन्य ऑपरेशन के लिए करना उचित नहीं है. उनका कहना था कि यह सिर्फ राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि संसद की गरिमा का सवाल है. रिजिजू ने जोर देकर कहा कि ये नियम कोई नए नहीं हैं, बल्कि पहले से ही संसद की नियम पुस्तिका में दर्ज हैं. उन्होंने यहां तक कहा कि यह किताब उनके समय की नहीं, बल्कि पुरानी पार्लियामेंट्री प्रैक्टिस का हिस्सा है, जिसे सभी सांसदों को मानना चाहिए.