Jamshedpur Fighter Jets: जमशेदपुर के आसमान में अचानक फाइटर जेट्स की आवाज गूंजने से शहर में हड़कंप मच गया. बुधवार को दो फाइटर विमानों को शहर के ऊपर लगातार चक्कर लगाते हुए देखा गया. उनकी लो-फ्लाइंग और तेज आवाज से लोग घरों से बाहर निकल आए और आसमान की ओर देखने लगे. बताया जा रहा है कि ये विमान कालाइकुंडा एयरफोर्स स्टेशन से जुड़े हो सकते हैं और सैन्य अभ्यास का हिस्सा थे. हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, जिससे लोगों के बीच तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.