—Advertisement—

‘जो पैसा मिला था, वो खत्म’, 1 करोड़ या 60 लाख, ‘धुरंधर 2’ में विवेक सिन्हा को मिले कितने रुपए? एक्टर ने बताया सच

Author Picture
Published On: April 10, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

‘धुरंधर 2’ में विवेक सिन्हा ने भले ही छोटा किरदार निभाया हो, लेकिन उनकी एक्टिंग ने गहरी छाप छोड़ी. सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उनकी फीस 1 करोड़ या 60 लाख रुपए है. लेकिन अब इस पर उन्होंने सफाई दी है. उन्होंने बताया कि फिल्म के लिए अच्छा पैसा मिला लेकिन खत्म हो गया. इतना ज्यादा पैसा नहीं मिला.

न 1 करोड़, न 60 लाख, एक्टर ने बताया जहूर मिस्त्री के लिए मिले कितने रुपए?Zoom

रणवीर सिंह के साथ एक्टर विवेक सिन्हा. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @viveksinhaactor)

मुंबई. आदित्य धर ने ‘धुरंधर’ से इतिहास रच दिया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और अब इसका सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है. डायरेक्शन, मेकअप, सिनेमैटोग्राफी समेत फिल्म से जुड़े हर लोगों की तारीफ हो रही है. ऑडियंस हो या फिर क्रिटिक्स हर एक्टर की तारीफ कर रहा है. फिल्म में एक्टर विवेक सिन्हा ने भी छोटे रोल में शानदार छाप छोड़ी. हाल ही में उन्होंने अपनी फीस को लेकर एक क्लिरेफिकेशन वीडियो शेयर किया है.

विवेक सिन्हा ‘धुरंधरः द रिवेंज’ की रिलीज के बाद से ही लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं और मीडिया से बात कर रहे हैं. उन्होंने पहले भी बताया था कि फिल्म में एक खास डायलॉग बोलने की वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है, क्योंकि उन्होंने 1999 के इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट IC-814 हाईजैकिंग में शामिल आतंकवादी जहूर मिस्त्री का किरदार निभाया था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फीस को लेकर चल रही चर्चाओं पर सफाई दी.

View this post on Instagram

Related News
Home
Facebook
Telegram
X