विढमगंज (सोनभद्र) विढमगंज रेलवे स्टेशन परिसर स्थित यूपीएस (UPS) इलेक्ट्रिक रूम में बुधवार अपराह्न 1:00 के आसपास अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और यूपीएस रूम पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग लगने से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई।घटना के दौरान घना धुआं उठने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की चपेट में आने से यूपीएस रूम में रखे विद्युत उपकरण जलकर नष्ट हो गए।गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ी दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गई। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना के दौरान अग्निशमन विभाग को सूचना करने की 1 घंटे देरी के बाद मौके पर पहुंची रेलवे के अधिकारी कर्मचारियों ने संबंधित विभाग को सूचना दे दी है, मौके पर स्थानीय प्रशासन दलबल के साथ पहुंची।









