—Advertisement—

कैलाश खेर के नाम पर गीतकार से 3.25 लाख की ठगी, आरोपी ने फर्जी बातचीत से बुना जाल, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस

Author Picture
Published On: April 10, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

मशहूर सिंगर कैलाश खेर के नाम पर एक गीतकार से 3.25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी प्रेमल प्रफुल मेहता ने पीड़ित चैतन्य कन्हैया की कैलाश खेर से फर्जी ऑनलाइन बातचीत कराई और गाना रिकॉर्ड करवाने का झांसा देकर पैसे ऐंठ लिए. ठगी का खुलासा तब हुआ, जब आरोपी पैसे लेने के बाद टाल-मटोल करने लगा. मुंबई की पार्क साइट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ख़बरें फटाफट

कैलाश खेर के नाम पर गीतकार से 3.25 लाख की ठगी, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केसZoom

आरोपी ने कैलाश खेर के साथ काम करवाने का झांसा देकर ऐंठ लिए लाखों रुपये.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के फेमस सिंगर कैलाश खेर के नाम पर धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक गीतकार को 3.25 लाख रुपये का चूना लगाया गया. ठगों ने संगीत की दुनिया में पैर जमाने की कोशिश कर रहे गीतकार को निशाना बनाने के लिए सिंगर कैलाश खेर की पहचान का गलत इस्तेमाल किया. मुंबई की पार्क साइट पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए 35 साल के प्रेमल प्रफुल मेहता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. यह घटना फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ने का सपना देखने वाले कलाकारों के लिए एक बड़ी चेतावनी है.

पीड़ित चैतन्य गोविंद कन्हैया (38) उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं और वर्तमान में मुंबई के ओशिवारा इलाके में रहते हैं. वह एक गीतकार और संगीतकार हैं. दिसंबर 2025 में एक परिचित के जरिए उनकी मुलाकात आरोपी प्रेमल मेहता से हुई. मेहता ने कन्हैया को विश्वास दिलाया कि वह कैलाश खेर से उनका गाना रिकॉर्ड करवा सकता है.

आरोपी ने सबसे पहले गीतकार का जीत विश्वास

आरोपी ने कन्हैया की ऑनलाइन बातचीत कैलाश खेर से करवाई, जिसमें गायक ने आगे की प्रक्रिया के लिए अपने मैनेजर से संपर्क करने की बात कही. इससे पीड़ित का भरोसा और बढ़ गया. बाद में मेहता ने घाटकोपर के आर-सिटी मॉल में कन्हैया से मुलाकात की और रिकॉर्डिंग व कॉन्ट्रैक्ट फाइनल कराने के नाम पर एडवांस पैसे मांगे. विश्वास में आकर कन्हैया ने अपने बैंक खाते से 3.25 लाख रुपए आरोपी द्वारा बताए गए नीता साराइकर नामक महिला के खाते में ट्रांसफर कर दिए.

ऐसे खुला लाखों की ठगी का पूरा मामला

पैसे मिलते ही मेहता ने पीड़ित से संपर्क बंद कर लिया. जब कन्हैया ने दबाव बनाया तो आरोपी ने 5 जनवरी को एक चेक दिया, जो बाद में बाउंस हो गया. जब पीड़ित ने सीधे कैलाश खेर के मैनेजर से संपर्क किया तो पूरा मामला सामने आया कि कैलाश खेर से कोई बातचीत नहीं हुई थी और यह पूरी तरह ठगी का मामला था.

पीड़ित ने पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई शिकायत

इसके बाद चैतन्य कन्हैया ने मुंबई के पार्क साइट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने प्रेमल प्रफुल मेहता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि किसी भी बड़े नाम का इस्तेमाल कर पैसे मांगने वाले व्यक्ति पर बिना जांच के भरोसा न करें और पैसे ट्रांसफर करने से पहले पूरी पुष्टि कर लें.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X