—Advertisement—

1 महीने की हुई रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम की बेटी, दिखाई पहली झलक, बताया नाम और उसका खूबसूरत मतलब

Author Picture
Published On: April 10, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने पहली बार अपनी बेटी की झलक दिखाई है. आज उनकी बेटी 1 महीने की हो गई हैं. तस्वीरें शेयर कर उन्होंने बेटी का नाम और उसका मतलब भी बताया है. बेटी का नाम रणदीप की बहन ने अंजलि हुड्डा ने रखा है. रणदीप और लिन ने कहा कि उनके लिए यह एक महीने बेहद खास रहे. पेरेंट बनने की जर्नी को एन्जॉय कर रही हैं.

ख़बरें फटाफट

1 महीने की हुई रणदीप-लिन की बेटी, दिखाई पहली झलक, बताया नाम और उसका मतलबZoom

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने बेटी का नाम रिवील किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @randeephooda)

मुंबई. रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम पिछले महीने 10 तारीख को पेरेंट्स बने थे. लिन खूबसूरत बेटी को जन्म दिया था. आज उनकी बेटी को एक महीना पूरा हो गया है. इस मौके पर लिन और रणदीप ने न सिर्फ अपनी बेटी की झलक दिखाई बल्कि उसका नाम रिवील किया है. दोनों ने अपनी नन्ही परी का अनोखा नाम बताया और उसकी प्यारी झलकियां भी साझा कीं. लिन और रणदीप ने सोशल मीडिया पर बेटी का नाम बताते हुए इस खास मौके को प्यार और खुशी के साथ मनाया. कपल ने अपनी बेटी का नाम ‘न्योमिका’ रखा है.

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा, जिसमें नाम और उसका मतलब बताया गया. न्योमिका का अर्थ है दिव्य कृपा, आज़ादी और आसमान की तरह असीमित. इस नाम को रणदीप की बहन अंजलि हुड्डा ने प्यार से चुना, जिससे यह नाम परिवार के लिए और भी खास बन गया.

लिन लैशराम बेटी न्योमिका को गोद में लिए हुए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @randeephooda)

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने ज्वाइंट पोस्ट में लिखा, “हमारी दुनिया का नया केंद्र. न्योमिका हुड्डा – दिव्य कृपा, आज़ादी और आसमान की तरह असीमित.” उन्होंने एक ऑडियो नोट भी जोड़ा, जिसमें बेटी का नाम पुकारा गया. तस्वीरों में लिन अपनी बेटी को गोद में लेकर प्यार बरसाती नजर आ रही हैं, जो एक भावुक और दिल छू लेने वाला पल है.

रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम को पहली बार में ही पसंद आया बेटी का नाम

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने अपनी खुशी शेयर करते हुए कहा, “अपनी बेटी का नाम रखना हमारे लिए बेहद खास और भावुक पल रहा. ‘न्योमिका’ नाम हमें पहली बार सुनते ही सही लगा. यह एक महीना हमारी ज़िंदगी को खूबसूरत तरीके से बदल देने वाला रहा है और हम माता-पिता बनने के इस नए सफर के हर पल को पूरी तरह जी रहे हैं.”

फैंस दे रहे रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम को बधाई

माता-पिता बनने के इस नए दौर में रणदीप और लिन इन शुरुआती पलों को संजो रहे हैं, और छोटी न्योमिका अब उनकी दुनिया का सबसे खास हिस्सा बन चुकी है. जैसे ही उन्होंने पोस्ट शेयर की, फैंस ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं. एक फैन ने लिखा, “बहुत सुंदर नाम.” दूसरे ने कमेंट किया, “डैडी की लाडली हुड्डा का स्वागत है. माता-पिता को बधाई.” कई लोगों ने रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किए.

About the Author

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X