—Advertisement—

‘धुरंधर 2’ ने 22वें दिन सिंगल डिजिट में किया कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर बरसे इतने करोड़, जानिए फिल्म की टोटल कमाई

Author Picture
Published On: April 10, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 22: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की जासूसी थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ का विजय रथ रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के 22वें दिन भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है. कई बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त करने के बाद भी दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ है और तीसरे हफ्ते के वर्किंग डेज में भी थिएटर्स में अच्छी भीड़ देखी जा रही है. अपनी दमदार कहानी और बेहतरीन एक्शन के दम पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

भारत में 1000 कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म है ‘धुरंधर 2’.

नई दिल्ली. आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही जो रफ्तार पकड़ी, वह अब एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड में तब्दील हो गई है. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने कुछ दिनों पहले ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और इसी के साथ यह कारनामा करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है. फिल्म का क्रेज तीसरे हफ्ते में भी बरकरार है और दर्शक अब भी इसे देखने के लिए खिंचे चले आ रहे हैं.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा लगातार जारी है. फिल्म ने 22वें दिन गुरुवार को 7.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिसके साथ ही इसका भारत में कुल कारोबार 1048.42 करोड़ के पार पहुंच गया है. कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ बटोर कर धमाका कर दिया था.

तीसरे वीकेंड भी धुआंधार हुई कमाई

तीसरे हफ्ते के वीकेंड पर भी फिल्म का जलवा दिखा, जहां शुक्रवार को 21.55 करोड़, शनिवार को 25.65 करोड़ और रविवार को 28.25 करोड़ की शानदार कमाई हुई. वर्किंग डेज शुरू होने पर सोमवार को मामूली गिरावट के साथ फिल्म ने 10 करोड़ कमाए, जबकि मंगलवार को भी यह 10.10 करोड़ के साथ टिकी रही. बुधवार को फिल्म की कमाई में थोड़ा और उछाल कम हुआ और इसने 7.90 करोड़ का बिजनेस किया.

‘धुरंधर 2’ में है सितारों की बड़ी फौज

बताते चलें कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्ट किया है. फिल्म के प्रोडक्शन का जिम्मा जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के तले आदित्य धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने मिलकर संभाला है. इसमें रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और मानव गोहिल जैसे दमदार सितारे नजर आते हैं. साथ ही सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंडोर भी अहम किरदारों में हैं. ‘धुरंधर 2’ खाड़ी देशों और पाकिस्तान में छोड़कर दुनियाभर में यह फिल्म बड़े स्तर पर रिलीज हुई है.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X