पंजाबी और बॉलीवुड फिल्मों में काम कर अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस नीरू बाजवा जल्द ही फिल्म ‘जवाक’ में नजर आएंगी. गुरुवार को नीरू ने सॉन्ग ‘जवाक’ की शूटिंग का मजेदार बीटीएस वीडियो पोस्ट किया. यह वीडियो इसलिए भी खास और मजेदार लग रहा है क्योंकि इसमें नीरू बच्चों के साथ मस्ती कर रही हैं और उनकी एनर्जी को मैच करते हुए डांस कर रही हैं. नीरू ने वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “संभलकर…छोटे-छोटे बच्चों में भी बहुत ज्यादा टैलेंट होता है. वाहेगुरु हमेशा आपको खुश और तरक्की में रखे. हमारी फिल्म जवाक जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी.” सॉन्ग ‘जवाक’ काफी मजेदार है. इसमें नीरू बच्चों के साथ डांस करती दिख रही हैं. गाने को वरी राय ने लिखा है, जबकि संभी ने इसका संगीत तैयार किया है. गाना सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म ‘जवाक’ का निर्देशन जतिंद्र महुअर जबकि निर्माण संतोष सुभाष कर रहे हैं. फिल्म की स्क्रिप्ट जगदीप वारिंग ने लिखी है. यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.पंजाबी और बॉलीवुड फिल्मों में काम कर अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस नीरू बाजवा जल्द ही फिल्म ‘जवाक’ में नजर आएंगी. गुरुवार को नीरू ने सॉन्ग ‘जवाक’ की शूटिंग का मजेदार बीटीएस वीडियो पोस्ट किया. यह वीडियो इसलिए भी खास और मजेदार लग रहा है क्योंकि इसमें नीरू बच्चों के साथ मस्ती कर रही हैं और उनकी एनर्जी को मैच करते हुए डांस कर रही हैं. नीरू ने वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “संभलकर…छोटे-छोटे बच्चों में भी बहुत ज्यादा टैलेंट होता है. वाहेगुरु हमेशा आपको खुश और तरक्की में रखे. हमारी फिल्म जवाक जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी.” सॉन्ग ‘जवाक’ काफी मजेदार है. इसमें नीरू बच्चों के साथ डांस करती दिख रही हैं. गाने को वरी राय ने लिखा है, जबकि संभी ने इसका संगीत तैयार किया है. गाना सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म ‘जवाक’ का निर्देशन जतिंद्र महुअर जबकि निर्माण संतोष सुभाष कर रहे हैं. फिल्म की स्क्रिप्ट जगदीप वारिंग ने लिखी है. यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
—Advertisement—
छोटे बच्चों के साथ नाचीं नीरू बाजवा, वाहेगुरु से मांगी तरक्की की दुआ, शेयर किया डांस भरा वीडियो


—Advertisement—

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More







