—Advertisement—

पहले प्यार का वो जादुई अहसास, सुरीली धुन रातों-रात गाने को बनाया सुपरहिट, आज भी कानों में गूंजता है लव एंथम

Author Picture
Published On: April 9, 2026

—Advertisement—

 

arw img

नई दिल्ली. फिल्म क्या यही प्यार है (2002) का ‘पहली पहली बार है’ उन गानों में से है, जिसने युवाओं के दिलों में खास जगह बनाई थी. यह गाना आफताब शिवदासानी और अमीषा पटेल पर फिल्माया गया है, जो कॉलेज रोमांस और पहली नजर के प्यार की मासूमियत को बहुत खूबसूरती से दिखाता है. इस गाने को बॉलीवुड के सुरों के सरताज सोनू निगम और अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी है. यह गाना फर्स्ट लव के उस अहसास को बयां करता है, जब दिल में पहली बार हलचल होती है और हर तरफ बस अपना पार्टनर ही नजर आता है. साजिद-वाजिद के संगीत ने इसमें एक ऐसी ताजगी भरी थी कि यह आज भी रेडियो और म्यूजिक चैनल्स पर अक्सर बजता सुनाई देता है. फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट न रही हो, लेकिन इस गाने की लोकप्रियता ने आफताब और अमीषा की जोड़ी को घर-घर में मशहूर कर दिया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X