Last Updated:
जाकिर खान ने रविवार को एक अवॉर्ड फंक्शन में अपने मजाकिया अंदाज में बॉलीवुड की पोल खोल दी. रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की ऐतिहासिक सफलता पर चर्चा करते हुए जाकिर ने कहा कि इंडस्ट्री के लोग भले ही सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हों, लेकिन सच तो यह है कि इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई ने सबको जलन हुई है. जाकिर ने तंज कसते हुए कहा कि बधाई वाले पोस्ट तो सब दिखावा हैं, असलियत में फिल्म की कामयाबी से सबकी नींद उड़ी है.

‘धुरंधर 2’ की सक्सेस पर जाकिर खान का वीडियो वायरल.
नई दिल्ली. आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है. यह 1000 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड मूवी बन चुकी है. फिल्म की ऐतिहासिक सफलता के बीच मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों पर चुटकी लेकर एक नई बहस छेड़ दी है. जाकिर का मानना है कि इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कामयाबी ने बॉलीवुड के कई दिग्गजों की नींद उड़ा दी है और उनके मन में जलन पैदा कर दी है. जाकिर हुसैन का यह वीडियो इंटनरेट पर वायरल है.
रविवार को आयोजित चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 2026 में आलिया भट्ट और सुनील ग्रोवर के साथ मंच संभालते हुए जाकिर खान ने बेहद बेबाकी से बॉलीवुड का मजाक उड़ाया. उन्होंने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की सफलता को लेकर बॉलीवुड पर तंज कसते हुए कहा कि भले ही लोग सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हों, लेकिन असलियत में सबको जलन हुई है.
जाकिर खान ने इंडस्ट्री के लोगों की ली चुटकी
अवॉर्ड सेरेमनी से जाकिर खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कहते हैं, ‘आप चाहे कितने भी बधाई वाले पोस्ट डाल दें, कितनी भी इंस्टाग्राम स्टोरीज लगा लें या इंटरव्यू में इसे अपनी पसंदीदा फिल्म बता दें, लेकिन कड़वा सच तो यही है कि धुरंधर की कामयाबी से सबकी बुरी तरह जली है’. उन्होंने आगे चुटकी लेते हुए कहा, ‘बम तो ल्यारी में फूटे थे, लेकिन उनका धुआं बांद्रा से जुहू (मुंबई के फिल्मी इलाके) तक उठता दिखाई दे रहा है.’
Zakir Khan at Screen Awards naming and shaming Bollywood for DHURANDHAR.













