—Advertisement—

Video: तानों से शुरू हुआ सफर, अब 12 महिलाओं को दिया रोजगार! घर की रसोई से खड़ा किया लाखों का टर्नओवर

Author Picture
By Vikash Raghuwanshi Editor
Published On: April 3, 2026

—Advertisement—

Success Story: रांची की पूनम देवी ने अपने हुनर और मेहनत से नमकीन और पापड़ के कारोबार में एक नई इबारत लिख दी है. पिछले 20 वर्षों से इस क्षेत्र में सक्रिय पूनम आज ‘पापड़ वाली दीदी’ के नाम से मशहूर हैं. उनका ‘ईगल ब्रांड’ अब ‘पापड़ों का बाप’ टैगलाइन के साथ झारखंड के कई जिलों में अपनी पहचान बना चुका है. पूनम के पास पापड़ की 20 और नमकीन की 150 से अधिक वैरायटी उपलब्ध हैं. उनकी खासियत जैन समाज और व्रत रखने वालों के लिए बिना लहसुन-प्याज और सेंधा नमक से तैयार खास उत्पाद हैं. आज उनका सालाना टर्नओवर लाखों में है और वे अपने साथ 10 से 12 अन्य महिलाओं को भी रोजगार देकर आत्मनिर्भर बना रही हैं. शुरुआती दौर में तानों का सामना करने वाली पूनम के लिए आज उनका परिवार और बच्चे सबसे बड़ी प्रेरणा हैं. त्योहारों के सीजन में उनके उत्पादों की मांग इतनी बढ़ जाती है कि दूसरे जिलों से भी थोक ऑर्डर मिलते हैं. पूनम की यह कहानी साबित करती है कि छोटे स्तर से शुरू किया गया काम भी ब्रांड बन सकता है. 

​Success Story: रांची की पूनम देवी ने अपने हुनर और मेहनत से नमकीन और पापड़ के कारोबार में एक नई इबारत लिख दी है. पिछले 20 वर्षों से इस क्षेत्र में सक्रिय पूनम आज ‘पापड़ वाली दीदी’ के नाम से मशहूर हैं. उनका ‘ईगल ब्रांड’ अब ‘पापड़ों का बाप’ टैगलाइन के साथ झारखंड के कई जिलों में अपनी पहचान बना चुका है. पूनम के पास पापड़ की 20 और नमकीन की 150 से अधिक वैरायटी उपलब्ध हैं. उनकी खासियत जैन समाज और व्रत रखने वालों के लिए बिना लहसुन-प्याज और सेंधा नमक से तैयार खास उत्पाद हैं. आज उनका सालाना टर्नओवर लाखों में है और वे अपने साथ 10 से 12 अन्य महिलाओं को भी रोजगार देकर आत्मनिर्भर बना रही हैं. शुरुआती दौर में तानों का सामना करने वाली पूनम के लिए आज उनका परिवार और बच्चे सबसे बड़ी प्रेरणा हैं. त्योहारों के सीजन में उनके उत्पादों की मांग इतनी बढ़ जाती है कि दूसरे जिलों से भी थोक ऑर्डर मिलते हैं. पूनम की यह कहानी साबित करती है कि छोटे स्तर से शुरू किया गया काम भी ब्रांड बन सकता है.   

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X