Road Accident Video: तेलंगाना के नालगोंडा जिले में मर्रिगुडा पुलिस स्टेशन इलाके में बुधवार दोपहर एक ट्रैक्टर पलट गया. ट्रैक्टर में भूसा भरा था और वह तेज गति से मोड़ लेते समय अनियंत्रित हो गया. सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि ट्रैक्टर के पलटते ही भूसे के बंडल एक बाइकर पर गिर गए. गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की पहचान कोंडुरु गांव के जेसीबी मालिक दंडुगुला कृष्णा के रूप में हुई. उनके हाथ-पैर में फ्रैक्चर आया. घायल को बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद भेजा गया. पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है.