—Advertisement—

‘धुरंधर 2’ की सक्सेस के बाद ‘जमील जमाली’ के हाथ लगे 2 बड़े प्रोजेक्ट, वरुण धवन के साथ मचाएंगे धमाल

Author Picture
Published On: April 2, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

फिल्म ‘धुरंधर 2’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद दिग्गज एक्टर राकेश बेदी के पास दो बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. वे जल्द ही वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और प्राइम वीडियो की सीरीज ‘राख’ में नजर आएंगे. उन्होंने उज्जैन में महाकाल के दर्शन के दौरान बताया कि ‘धुरंधर 2’ में उनके ‘जमील जमाली’ के निगेटिव किरदार को आदित्य धर के निर्देशन ने खास बनाया. राकेश बेदी ने यह भी बताया कि उन्होंने इंजीनियरिंग की राह छोड़कर अभिनय को चुना. उन्होंने साफ कहा कि ‘धुरंधर 3’ फिलहाल नहीं बन रही है, लेकिन वे नए किरदारों के साथ दर्शकों का एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

राकेश बेदी ने ‘धुरंधर 2’ में जमील जमाली का रोल निभाया है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @therakeshbedi)

नई दिल्ली: फिल्म ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त कामयाबी के बाद एक्टर राकेश बेदी इन दिनों सातवें आसमान पर हैं. हाल ही में वे बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म और अपने फिल्मी सफर को लेकर दिल खोलकर बातें कीं. राकेश बेदी ने साफ किया कि भले ही फिल्म में उन्होंने राजनेता ‘जमील जमाली’ के निगेटिव किरदार से सबको चौंका दिया हो, लेकिन इस सफलता का असली क्रेडिट निर्देशक आदित्य धर को जाता है. उन्होंने मजेदार अंदाज में बताया कि विलेन का किरदार निभाना उतना ही चुनौतीपूर्ण है जितना विराट कोहली का छक्का मारना देखने में आसान लगता है, पर पीछे कड़ी मेहनत होती है. साथ ही, उन्होंने यह सस्पेंस भी खत्म कर दिया कि ‘धुरंधर-3’ फिलहाल नहीं आने वाली है, जिससे फैंस थोड़े मायूस जरूर हो सकते हैं.

राकेश बेदी ने बातों-बातों में अपने शुरुआती दिनों का एक बड़ा ही दिलचस्प किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया कि उनके पिता चाहते थे कि वे इंजीनियर बनें और वे आईआईटी का एंट्रेंस एग्जाम देने भी पहुंच गए थे. लेकिन वहां मजेदार मोड़ आया; उन्हें 35 में से सिर्फ एक सवाल (नंबर 7) का जवाब पता था. बस तभी उन्हें समझ आ गया कि वे पढ़ाई के लिए नहीं बल्कि एक्टिंग की दुनिया के लिए बने हैं. अच्छी बात यह रही कि उनके पिता ने उन पर कभी दबाव नहीं डाला, और यही सीख वे आज अपने बच्चों को भी देते हैं कि उन्हें जो पसंद है, वही करियर चुनें. ‘धुरंधर-2’ में उन्होंने एक पारंपरिक विलेन की तरह आंखें टेढ़ी करने के बजाय एक चालाक और शातिर राजनेता का रोल प्ले किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा.

सीरीज में भी निभा रहे हैं खास रोल
राकेश बेदी के फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि उनके हाथ में अब दो बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. वे जल्द ही वरुण धवन के साथ फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. इसके अलावा, ओटीटी लवर्स के लिए वे प्राइम वीडियो की ऑरिजिनल सीरीज ‘राख’ में भी एक अहम भूमिका निभा रहे हैं. इन दोनों प्रोजेक्ट्स की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और बहुत जल्द इनकी रिलीज डेट का ऐलान किया जाएगा. ‘धुरंधर-2’ में रणवीर सिंह को असली धुरंधर बताने वाले राकेश बेदी अब अपनी कॉमेडी और सीरियस एक्टिंग के नए तड़के के साथ दोबारा परदे पर धमाका करने को तैयार हैं.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X