Ranchi News: रांची में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति पर चोरी के आरोप के चलते एक महिला को चार दिनों तक बंधक बनाकर प्रताड़ित किया गया. आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की, चेहरे पर कालिख पोती और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर ‘चोर’ लिखे पोस्टर के साथ सरेआम घुमाया. इलाके के लोगों को धमकाया गया ताकि कोई विरोध न करे. बाद में स्थानीय महिलाओं के विरोध के बाद पुलिस हरकत में आई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. घटना के बाद इलाके में आक्रोश है और कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है.