नई दिल्ली. मुमताज अपने दौर की सबसे खूबसूरत हसीनाओं में शामिल हैं. एक्ट्रेस उस दौर की ट्रेंड सेटर मानी जाती थीं. साल 1969 में आई फिल्म ‘दो रास्ते’ में मुमताज और राजेश खन्ना ने साथ काम किया. इस फिल्म में उनका एक गाना है जो आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है. इस गाने में ऑरेंज कलर की साड़ी में मुमताज ने जमकर ठुमके लगाए थे. वो राजेश खन्ना के सामने अपनी बिंदिया चमका कर और चूडियां खनका कर नखरे दिखाती हैं जबकि एक्टर दूर बैठकर उन्हें ताकते हैं. इस गाने को लता मंगेशकर ने गाया था. इसको लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने म्यूजिक दिया था. फिल्म दो रास्ते के इस गाने पर लोगों ने जमकर प्यार लुटाया था.


