—Advertisement—

Salman Khan and Sanjay Dutt Movies:2 सुपरस्टार ने मिलकर दी 3 फिल्में, 1 माधुरी दीक्षित संग बनी क्लासिक कल्ट, 35 साल से गानों का नहीं उतरा खुमार

Author Picture
Published On: March 25, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

बॉलीवुड में कुछ जोड़ियां ऐसी होती हैं, जिनकी मौजूदगी ही किसी फिल्म को खास बना देती है। ऐसी ही एक जोड़ी सलमान खान और संजय दत्त की है. ये दोनों सुपरस्टार जब-जब पर्दे पर साथ नजर आए दर्शकों को दोस्ती, इमोशन और प्यार का जबरदस्त तड़का देखने को मिला. संजय दत्त और सलमान खान की जोड़ी पर्दे पर जितनी दमदार है, उतनी ही चर्चा उनकी ऑफ-स्क्रीन दोस्ती की भी रही है.

 नई दिल्ली. सलमान खान और संजय दत्त ने अपने करियर के दौरान कुल 3 फिल्मों में साथ काम किया था. इसके अलावा दोनों केमियो के दौरान भी साथ नजर आए थे. संजय और सलमान ने यूं तो 3 फिल्मों में साथ काम किया, लेकिन उनकी एक फिल्म ऐसी है जो इतिहास के पन्नों में दर्ज है.

संजय और सलमान की फिल्मों का जिक्र करने से सबसे पहले जहन में ‘साजन’ का नाम आना लाजमी है. माधुरी दीक्षित के साथ संजय दत्त और सलमान खान स्टारर एक क्लासिक कल्ट रोमांटिक फिल्म है जिसने एक पूरी पीढ़ी को प्यार करना सिखाया था.

‘साजन’ आज के दौर की ट्रायंगल लव स्टोरी नहीं है जिसमें एक लड़की के लिए दोस्त अपने ही दोस्त का दुश्मन बन बैठता है. ये फिल्म सिखाती है कि प्यार का मतलब सिर्फ पाना नहीं बल्कि दूसरे की खुशी के लिए बलिदान करना भी है. संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और सलमान खान स्टारर फिल्म के गाने भी यादगार हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

साल 1991 में आई फिल्म ‘साजन’ का निर्देशन लारेंस डिसूजा ने किया था. इसके गाने अल्का याग्निक, अनुराधा पौडवाल, एस पी बालासुब्रमण्यम जैसे दिग्गजों ने गाया था. ‘तू शायर है मैं तेरी शायरी’, देखा है पहली बार साजन की आंखों में प्यार, बहुत प्यार करते हैं तुमसे सनम, तुमसे मिलने की तमन्ना करता… जैसे गाने आज भी लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं.

अब बात करते हैं सलमान खान और संजय दत्त की फिल्म ‘चल मेरे भाई’ की. इस फिल्म में दोनों के बीच इमोशनल ड्रामा के साथ ही कॉमेडी भी देखने को मिली थी. फिल्म में करिश्मा कपूर लीड रोल में नजर आई थीं. ‘चल मेरे भाई’ ट्रायंगल लव स्टोरी है जिसमें दोनों भाई संजय दत्त और सलमान खान को करिश्मा कपूर से प्यार हो जाता है.

इस फिल्म का निर्देशन दीपक शिवदेसानी और डेविड धवन ने किया है. ये एक फैमिली कॉमेडी है जिसे आप अपने परिवार के साथ बैठकर एंजॉय कर सकते हैं. इसके गाने भी काफी शानदार हैं. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला था.

इसके अलावा सलमान खान ने संजय दत्त की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ में कैमियो किया था. उनका रोल कहानी को आगे बढ़ाने में काफी अहम था. फिल्म में संजय दत्त के साथ जूही चावला, सोनाक्षी सिन्हा ने लीड रोल अदा किया था.

सलमान खान और संजय दत्त दोबारा साथ नजर आने वाले हैं. ये दोनों सुपरस्टार जल्द ही एक बार फिर पर्दे पर साथ एक्शन करते दिखने वाले हैं. दर्शक दोनों को फिर एक बार पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X