कोन/सोनभद्र ।चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोन थाना पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में शांति भंग की आशंका को देखते हुए विभिन्न प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ओबरा में प्रस्तुत करने हेतु भेज दिया गया।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में नन्दलाल जायसवाल (55 वर्ष), उनके पुत्र प्रिंस कुमार (18 वर्ष) निवासी लौकवाखांडी, चन्दन (19 वर्ष) निवासी बड़ाप कचनरवा, ओमप्रकाश (26 वर्ष) निवासी लौकवाखांडी तथा भोलानाथ उरांव (55 वर्ष) निवासी बागेसोती शामिल हैं।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चैत्र नवरात्री के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

