—Advertisement—

,

नवरात्र का पांचवां दिन: मां स्कंदमाता के जयकारों से गूंजा काली मंदिर, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Author Picture
By Prem Chand Writer
Published On: March 23, 2026
— filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:8; brp_del_th:0.0005,0.0011; brp_del_sen:0.1000,0.1000; motionR: 0; delta:1; bokeh:1; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 326.60156;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 40;

—Advertisement—

नवरात्र का पांचवां दिन: मां स्कंदमाता के जयकारों से गूंजा काली मंदिर, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विंढमगंज (सोनभद्र),
चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन विंढमगंज स्थित प्राचीन मां काली मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तजन बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर मां के दर्शन एवं पूजा-अर्चना में जुटे रहे। पूरे क्षेत्र में “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

नवरात्र के पांचवें दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की विशेष पूजा का विधान है। मान्यता के अनुसार मां स्कंदमाता की आराधना से सुख, समृद्धि एवं मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर अपने परिवार की खुशहाली की कामना की।

मंदिर परिसर में ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से देवी मंत्रों का प्रसारण किया गया, जिससे माहौल आध्यात्मिक बना रहा। कार्यक्रम का संचालन मंदिर के पुजारी राजेश तिवारी, अशोक तिवारी एवं नंदलाल तिवारी व बबलू तिवारी जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच सूजी के हलवे का प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों में उत्साह देखा गया। आयोजन में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक परिधान में आरती में शामिल हुईं और मां काली के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।

विशेष आरती में रविशंकर जायसवाल, रूपेश कुमार केशरी एवं सुनील कुमार गुप्ता (सन्नी) ने सहभागिता कर आरती संपन्न की।

नवरात्र के अवसर पर विंढमगंज का यह प्राचीन मां काली मंदिर क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है, जहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है।

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X