—Advertisement—

करिश्मा कपूर के साथ ‘कोल्ड वॉर’ पर रवीना टंडन का बेबाक बयान- ‘अपनी दुनिया में खुश हूं’

Author Picture
Published On: March 23, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने हाल में सोशल मीडिया पर फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ के दौरान करिश्मा कपूर के साथ हुई कथित अनबन और ‘क्लासरूम पॉलिटिक्स’ पर चुप्पी तोड़ी है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि करिश्मा उनके कॉस्ट्यूम्स पर नजर रखने के लिए अपनी टीम भेजती थीं. इस पर रवीना ने सफाई देते हुए कहा कि वे कभी किसी एक्ट्रेस से इनसिक्योर महसूस नहीं हुई और न ही वे फिल्म जगत की राजनीति का हिस्सा रहीं. उन्होंने अपनी सफलता के लिए ईश्वर का आभार जताते हुए कहा कि वे हमेशा अपनी दुनिया में खुश रही हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

रवीना विवादों से परे पेशेवर गरिमा के साथ जीती हैं जिंदगी (फोटो साभार: IANS)

नई दिल्ली: बॉलीवुड की ‘मस्त-मस्त’ गर्ल रवीना टंडन एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार वजह है उनकी बेबाकी. उन्होंने हाल में सोशल मीडिया पर अपने पुराने दौर की ‘क्लासरूम पॉलिटिक्स’ और करियर की इनसिक्योरिटी पर खुलकर अपनी बात रखी. दरअसल, मामला तब गरमाया, जब एक आर्टिकल में दावा किया गया कि फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ की शूटिंग के दौरान करिश्मा कपूर और रवीना के बीच काफी अनबन थी. डिजाइनर एशले रेबेलो के हवाले से कहा गया कि करिश्मा अपनी टीम के लोगों को चुपके से यह देखने भेजती थीं कि रवीना ने क्या पहना है. इस पुराने विवाद के दोबारा सामने आने पर रवीना ने चुप्पी तोड़ते हुए साफ किया कि उन्हें कभी किसी से इनसिक्योर महसूस नहीं हुई और न ही वो इन छोटी-मोटी गुटबाजी का हिस्सा रहीं.

रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बहुत ही गरिमा के साथ तरीके से जवाब दिया. उन्होंने कहा कि वो उन हीरोइनों में से नहीं हैं जो अपनी साथ की हीरोइनों को देखकर परेशान हों. रवीना टंडन के मुताबिक, उन्हें भगवान ने बहुत कुछ दिया है और वो अपनी ही दुनिया में मस्त और खुश रहती हैं. उन्होंने ‘जय शिव शंभू’ लिखते हुए यह भी साफ कर दिया कि उन्हें कभी किसी का अनादर करने की जरूरत महसूस नहीं हुई. रवीना का यह अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है, क्योंकि उन्होंने बिना किसी पर कीचड़ उछाले अपनी स्थिति साफ कर दी. उन्होंने पोस्ट के अंत में डिजाइनर एशले रेबेलो के लिए अपना प्यार भी जाहिर किया, जिससे पता चलता है कि उनके मन में किसी के प्रति कोई कड़वाहट नहीं है.

रवीना-करिश्मा के बीच कोल्ड वॉर!
‘अंदाज अपना अपना’ वैसे तो एक कल्ट क्लासिक फिल्म है, जिसे आज भी लोग बड़े चाव से देखते हैं, लेकिन इसके पीछे की ये खींचतान बरसों से चर्चा का विषय रही है. फिल्म से जुड़े कई लोग पहले भी बता चुके हैं कि रवीना और करिश्मा के बीच उस वक्त कोल्ड वॉर चल रहा था, जिसकी वजह से सेट पर माहौल काफी दिलचस्प रहता था. हालांकि, रवीना की इस ताजा पोस्ट ने यह साफ कर दिया है कि वो अब इन पुरानी बातों से बहुत आगे निकल चुकी हैं. उनके लिए काम और मानसिक शांति ज्यादा मायने रखती है. ‘केजीएफ 2’ जैसी बड़ी फिल्म में अपनी धाक जमाने वाली रवीना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए राजनीति नहीं, बल्कि खुद पर भरोसा होना जरूरी है.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X