सलैयाडीह पंचायत भवन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा का भव्य स्वागत

विंढमगंज क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष श्री मनोज मिश्रा के स्वागत को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में आज सलैयाडीह पंचायत भवन में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री वीरेंद्र चौधरी, मीडिया प्रभारी श्री सुमित राज, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री राकेश केसरी उर्फ बुल्लू केसरी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बूतबेढ़वा श्री संजय कुमार गुप्ता, पंकज गोस्वामी, एडवोकेट राकेश कुमार गुप्ता, लव कुश चंद्रवंशी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री मनीष कुमार गुप्ता सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने पुष्पमालाओं एवं गर्मजोशी के साथ श्री मिश्रा का स्वागत किया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि उनका मनोनयन संगठन के लिए गौरव का विषय है और उनके नेतृत्व में पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री मिश्रा अपने अनुभव एवं समर्पण के बल पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह उत्साह और ऊर्जा से भरा रहा। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें पुनः हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


