कोन/सोनभद्र। उत्तर प्रदेश पुलिस के गो तस्करी विरोधी अभियान के तहत थाना कोन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 3 गोवंश बरामद कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गोवंशों को वध के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 20 मार्च 2026 को थाना कोन क्षेत्र के चाची कला पुलिया के पास मझगवां मार्ग पर संदिग्ध वाहन की जांच के दौरान एक पिकअप वाहन संख्या UP64 BT 0260 को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में 3 गोवंश लदे पाए गए, जिन्हें कथित रूप से वध हेतु ले जाया जा रहा था।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे गोवंशों को चोपन और जुगैल थाना क्षेत्र से खरीदकर झारखंड के रास्ते व्यापारियों के माध्यम से पश्चिम बंगाल भेजते थे, जहां उन्हें ऊंचे दामों पर बेचा जाता था।
इस मामले में थाना कोन पर मु0अ0सं0 42/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5A/5B/8 में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त- ओम प्रकाश पुत्र बिफन खरवार, निवासी पटवध, थाना चोपन, जिला सोनभद्र, उम्र 30 वर्ष
सुदर्शन राम पुत्र कल्लन राम, निवासी पटवध टोला मुरैया, थाना चोपन, जिला सोनभद्र, उम्र 34 वर्ष
उमेश राम पुत्र रिवन राम, निवासी रेडिया, थाना चोपन, जिला सोनभद्र, उम्र 41 वर्ष
बरामदगी- एक पिकअप वाहन संख्या UP64 BT 0260 कुल 3 गोवंश
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम- कार्रवाई में थाना कोन प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह सहित चौकी प्रभारियों और पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम शामिल रही, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए गो तस्करों को गिरफ्तार किया।पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में गो तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


