Last Updated:
कतर फीफा वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार देर रात खेला जाना है. अर्जेंटीना और क्रोएशिया के बीच यह मुकाबला खेला जाना है. इस मैच से पहले ही एक विवाद हो गया है. अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी की शिकायत पर मैच रेफरी Mateu Lahoz पर फीफा ने बड़ा फैसला लिया है. उनको टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है.
कतर फीफा वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में स्टार लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना का सामना क्रोएशिया की टीम के साथ होना है. -AP

इस टूर्नामेंट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल और नेमार जूनियर की टीम ब्राजील पहले ही बाहर हो चुकी है. अब सबकी नजरें मेसी की टीम पर ही लगी है. -AP

अर्जेंटीना के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले ही एक बड़ा विवाद हो गया है. विवाद मेसी और मैच रेफरी Mateu Lahoz को लेकर है. -AP
Add News18 as
Preferred Source on Google

दरअसल मेसी ने रेफरी Mateu Lahoz को लेकर शिकायत की थी और इसपर सुनवाई करते हुए फीफा ने सख्त कदम उठाते हुए रेफरी को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. -AP

अर्जेंटीना और नीदरलैंड्स के बीच हुए मुकाबले में Mateu Lahoz ही रेफरी थे और उनकी मेसी के साथ कई खिलाड़ियों से बहस हो गई थी. -AP

नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान रेफरी Mateu Lahoz ने एक दो नहीं बल्कि कुल 15 यलो कार्ड खिलाड़ियों को दिखाए थे. कई फैसले तो ऐसे भी थे जिसकी वजह से हाथापाई की नौबत पैदा हो गई थी. -AP


