विंढमगंज के जामा मस्जिद में आज ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज़ अदा की। इस मौके पर अमन, भाईचारा और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई।
नमाज़ में मुख्य रूप से शाहरुख खान, सोहेल अहमद खान, मौलाना रुस्तम अली (इमाम), डब्लू खान एवं बड़े खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र शिव कुमार सिंह (थाना प्रभारी, विंढमगंज) दल-बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्था का जायजा लेते रहे।नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया।
विकाश रघुवंशी
संस्थापक एवं प्रधान संपादक
डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया)
📞 7403888881
विकाश रघुवंशी मीडिया एवं पत्रकारिता जगत में सक्रिय रूप से कार्यरत एक समर्पित संपादक हैं, जो निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। समाचार लेखन, संपादन, डिजिटल कंटेंट निर्माण तथा समसामयिक विषयों की प्रभावी प्रस्तुति उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है। समाज, राजनीति, शिक्षा, खेल एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों पर विश्वसनीय और उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की विशेष पहचान है।
वे पत्रकारिता को लोकतंत्र की सशक्त आवाज़ मानते हुए सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन के उद्देश्य से निरंतर कार्यरत हैं।
|| भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More