—Advertisement—

अर्जेंटीना की कप्तानी करेंगे लियोनेल मेसी, विश्व कप से पहले ग्वाटेमाला के खिलाफ करेंगे अगुवाई

Author Picture
Published On: March 19, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Lionel Messi Argentina Football Team: अर्जेंटीना ने विश्व कप की तैयारी के लिए मेसी को ग्वाटेमाला के खिलाफ मैत्री मैच में शामिल किया है. फिटनेस समस्याओं के कारण लुटारो, लिसेंड्रो और लो सेल्सो बाहर हैं.

Zoom

अर्जेंटीना के वर्ल्ड चैंपियन फुटबॉल कप्तान लियोनेल मेसी

ब्यूनस आयर्स: विश्व कप में अपने खिताब का बचाव करने के लिए प्रतिबद्ध अर्जेंटीना ने अपनी तैयारियों को पुख्ता अंजाम देने के लिए लियोनेल मेसी को ग्वाटेमाला के खिलाफ 31 मार्च को होने वाले मैत्री फुटबॉल मैच के लिए टीम में शामिल किया है. यह मैच ब्यूनस आयर्स के ला बोम्बोनेरा में खेला जाएगा. अर्जेंटीना और स्पेन के बीच 27 मार्च को कतर में होने वाला मैच मध्य पूर्व में संघर्ष जारी रहने के कारण रद्द कर दिया गया था.

कोच लियोनेल स्कालोनी ने फिटनेस संबंधी दिक्कतों के कारण स्ट्राइकर लुटारो मार्टिनेज, डिफेंडर लिसेंड्रो मार्टिनेज और मिडफील्डर जियोवानी लो सेल्सो को टीम में नहीं रखा है.

बेनफिका के विंगर जियानलुका प्रेस्टियानी को चैंपियंस लीग मैच के दौरान विनीसियस जूनियर के खिलाफ कथित नस्लवादी टिप्पणी करने के कारण विवादों से घिरे होने के बावजूद टीम में शामिल किया गया है. तीन बार की चैंपियन अर्जेंटीना को विश्व कप में अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया और जॉर्डन के साथ एक ग्रुप में रखा गया है.

About the Author

authorimg

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X