Last Updated:
फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ को 13 साल पूरे हुए. अमृता राव ने इंस्टाग्राम पर यादें साझा कीं. उन्होंने स्कूटी चलाना और देसी अंदाज में बात करना सीखा. अरशद, बोमन और सौरभ अहम भूमिकाओं में थे.
‘जॉली एलएलबी’ के 13 साल पूरे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
नई दिल्ली. कोर्टरूम ड्रामा और कॉमेडी को एक नए अंदाज में पेश करने वाली फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ को रिलीज हुए 13 साल पूरे हो चुके हैं. इस मौके पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस अमृता राव ने फिल्म से जुड़ी कई मजेदार बातों को फैंस के साथ शेयर किया. अमृता ने साल 2013 में रिलीज हुई ‘जॉली एलएलबी’ को अपने समय से बहुत आगे की फिल्म बताने के साथ ही पुरानी यादें साझा कीं. अमृता राव ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से जुड़े एक वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, “आज ‘जॉली एलएलबी’ की एनिवर्सरी है. मैं खुद को बहुत लकी मानती हूं कि ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनीं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. कहानी सुनते ही मुझे यकीन हो गया था कि यह फिल्म अपने समय से बहुत आगे की है.
अमृता ने फिल्म में निभाए अपने किरदार के बारे में बताया, “मेरठ की संध्या यानी जॉली की संधू का किरदार निभाने की सबसे अच्छी याद स्कूटी चलाना सीखना है. फिल्म के लिए मैंने खूब प्रैक्टिस की थी. साथ ही ‘तू-तड़ाक’ वाले देसी अंदाज में बात करना भी सीखा.” उन्होंने निर्देशक सुभाष कपूर और को-स्टार अरशद वारसी की भी तारीफ की. अमृता ने लिखा, “सेट पर सुभाष कपूर अपने बेहतरीन अंदाज में रहते थे और अरशद हमेशा सबसे मजेदार और सचमुच ‘जॉली’ को-स्टार रहे हैं.”
View this post on Instagram


