—Advertisement—

सरकारी गल्ले की दुकान में चोरों ने किया हाथ साफ

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

  • चोरों का हौसला बुलंद

ग्राम हुरुआ/थाना पड़री।जनपद मिर्जापुर क्षेत्र के अंतर्गत देर रात चोरों ने सरकारी गल्ले की दुकान में चोरों ने कुल 14 कुंतल 31 किलो गेहूं और 57 कुंतल 1 किलो चावल चोरी कर हुए रफू चक्कर। सरकारी गल्ले की दुकान पर बचा हुआ स्टॉक में 10 कुंतल गेहूं,27 कुंतल 50 किलो चावल शेष बचा हुआ है। सूत्रों की माने तो यह सरकारी गल्ले की दुकान मेन रोड पर है दुकान का दरवाजा तोड़कर चोरी को दिया अंजाम,फिर भी बेखौफ होकर चोरों ने चोरी को दिया अंजाम।इसी क्रम में बताते चले की देर रात पुलिस गस्त के दौरान देखा गया कि सरकारी गल्ले की दुकान का दरवाजा खुला हुआ है,तत्काल पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर देखा और कोटेदार कृष्ण मुरारी उपाध्याय निवासी ग्राम देवरी जो पेसे से कोटेदार है,उनको सूचित किया कि आपके दुकान में चोरी हुई है।

इस दौरान कोटेदार कृष्ण मुरारी उपाध्याय अपने सरकारी गल्ले की दुकान पर पहुंचे और वहां का माहौल देखकर घबरा गये, और अगली सुबह नजदीकी थाने में जाकर चोरी की एफआईआर दर्ज कराई।पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द इस चोरी का खुलासा होगा।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X