नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, NH-39 पर पेड़ से टकराई गाड़ी

विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मेदनिखाड़ बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड के पास सोमवार सुबह लगभग 4 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार गाड़ी मालिक गिरिवरधारी राज, पिता सूरज देव, ग्राम कोलिनडूबा, थाना विंढमगंज, जनपद सोनभद्र के निवासी हैं।
बताया जा रहा है कि वाहन चालक प्रेमचंद, ग्राम पकरी का निवासी, वाहन चलाकर दुद्धि के तरफ से , विंढमगंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और NH-39 के किनारे स्थित एक विशाल लेप्ट्स के पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हालांकि राहत की बात यह रही कि चालक प्रेमचंद इस हादसे में बाल-बाल बच गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि टक्कर और तेज होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
इस दुर्घटना के बाद लोगों ने वाहन चालकों से अपील की है कि लंबी दूरी तय करते समय पर्याप्त आराम करके ही वाहन चलाएं, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

घटना अस्थल













