पीएसी कांस्टेबल ने ड्यूटी के दौरान खुद को मारी गोली, मौके पर मौत |
दुद्धी/सोनभद्र। थाना दुद्धी क्षेत्र के अंतर्गत कनहर परियोजना, अमवार में तैनात पीएसी के एक जवान ने ड्यूटी के दौरान अपनी ही राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना आज 8 अगस्त 2025 की रात लगभग 3:55 बजे की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर में तैनात आरक्षी संदीप सिंह रात 2:00 बजे से 4:00 बजे के बीच संतरी ड्यूटी पर था। उसी दौरान उसने एसएलआर राइफल से खुद को गोली मार ली।
गोली चलने की आवाज सुनकर साथी सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल आरक्षी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक आरक्षी के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जाएगी और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


